Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि बंगाल में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी और पहली कैबिनेट में यह फैसला करेंगे कि आयुष्मान भारत योजना का लाभ बंगाल की जनता मिले। उन्होंने कहा कि बंगाल में परिवर्तन की लहर चल रही है। बंगाल में उद्योग-धंधे बंद हुए हैं. बंगाल में परिवर्तन की लहर बह रही है। उसे आप नहीं रोक सकती हैं। केंद्रीय गृह मंत्री हावड़ा के डोमुरजला मैदान में रविवार को सभा करने वाले थे, लेकिन बंगाल दौरे रद होने के कारण वर्चुअल माध्यम से उन्होंने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी और “सोनार बांग्ला” का सपना पूरा करेगा।

31 Jan 2021 11:08AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

   रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने दो दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास के पहले दिन गीदम विकासखण्ड के ग्राम हारम पहुंचकर बिहान महिला समूहों द्वारा संचालित डेनेक्स नवा दंतेवाड़ा गारमेंट फैक्टरी का उदघाटन किया। श्री बघेल ने फैक्ट्री का अवलोकन किया, वहां काम कर रही महिलाओं और बालिकाओं से बातचीत कर उनके कार्य के बारे में जानकारी ली, उनका उत्साहवर्धन तथा फैक्ट्री में तैयार किए जा रहे वस्त्रों की गुणवत्ता की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब दंतेवाड़ा की नारी शक्ति द्वारा इस फैक्ट्री में तैयार गारमेंट ब्रांड ‘‘डेनेक्स‘‘ का नाम देश-विदेश में चमकेगा। उन्होंने फैक्ट्री में काम कर रही बालिकाओं को अर्शीवाद भी दिया। 

31 Jan 2021 10:33AM,
by: Thaneshwar sahu