Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने एक दिवसीय सुकमा जिले के प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय स्थित विवेकानंद युवा शक्ति केंद्र में संचालित स्टडी सर्किल में पीएससी, यूपीएससी आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों से चर्चा की। उन्होंने युवाओं से जिला प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं का भरपूर लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि सुकमा में अब शिक्षा गुणवत्ता और भी बेहतर हो चली है। कक्षा दसवीं में प्रथम स्थान और कक्षा 12वीं में छठवां स्थान लाकर प्रदेश भर में जिले का नाम रोशन कर जिले के छात्रों ने इस बात का प्रमाण दिया है। अब प्रशासनिक पदों पर भी सुकमा जिले के युवा झंडे गाड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

01 Feb 2021 03:01PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : पीड़ित महिला ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके फेसबुक आई डी में डाॅ0 रोनाल्ड क्रिस्टोफर नामक व्यक्ति का फ्रेण्ड रिकवेस्ट आया था, जिसे प्रार्थिया द्वारा एकसेप्ट किया गया। उक्त व्यक्ति ने स्वयं को डाॅक्टर होना बताया था। कुछ दिनों बाद प्रार्थिया के मोबाईल फोन पर मोबाईल नंबर 447503990173 एवं 9821965044 से व्हाट्सएप काल आया और इस नम्बर से बात करने वाला डाॅ0 रोनाल्ड क्रिस्टोफर था। डाॅ0 रोनाल्ड क्रिस्टोफर ने प्रार्थिया को अपने झांसे में लेकर महंगे गिफ्ट भेजने का प्रलोभन देकर दिनांक 17.12.2020 से 21.12.2020 के मध्य अलग - अलग बैंक खातों में विभिन्न किश्तों में प्रार्थिया से कुल 5,00,000/-रूपये (पांच लाख रूपये) जमा कराकर ठगी कर अपना मोबाईल फोन बंद कर दिया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 17/21 धारा 420 भादवि. 66 डी आई.टी.एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

01 Feb 2021 02:29PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : आज मंडल रेल प्रबंधक श्याम सुंदर गुप्ता ने सराहनीय कार्य के लिये उप स्टेशन अधीक्षक एवं गेटकीपर को संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया। पंकज कुमार, उप स्टेशन अधीक्षक/ निपनिया एवं रामा राव, गेटकीपर, गेट नंबर 439 (सिरसा गेट) को उनके उत्कृष्ट संरक्षा कार्यों के लिए संरक्षा पुरस्कार के तहत श्याम सुंदर गुप्ता, मंडल रेल प्रबंधक रायपुर के द्वारा संरक्षा मीटिंग के दौरान मंडल कॉन्फ्रेंस हॉल में पुरस्कृत किया गया। इसके तहत उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं नकद राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर डॉ. डी. एन. बिस्वाल, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी/ रायपुर एवं अन्य शाखा अधिकारी भी मौजूद थे।

01 Feb 2021 11:47AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सुकमा सुकमावासियों को लगभग 225 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। जिला मुख्यालय सुकमा में आयोजित आमसभा में उन्होंने 149.45 करोड़ रुपए के 62 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लगभग 75 करोड़ रुपए के 59 करोड़ रुपए के विकास कार्यो का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग, पशुधन विकास विभाग एवं मत्स्य विभाग, कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 214 हितग्राहियों को 65 लाख 74 हजार 930 रूपए का चेक व 54 हितग्राहियों को सामग्री और उपकरण प्रदान किया। उन्होंने इस मौके पर सहजता से स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए 50 स्कूटी और दो एंबुलेंस भी प्रदान की।

01 Feb 2021 11:07AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : केन्द्रीय बजट को निराशाजनक और हवा हवाई बातों से भरपूर निरूपित करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि केन्द्रीय बजट चंद पूंजीपतियों के लिये लाया गया बजट मात्र है। काल्पनिकता से परिपूर्ण 5 राज्यो के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर लाया गया केन्द्रीय बजट जमीनी वास्तविकता से कोसों दूर और चुनावी बजट है किसान, मजदूर, नौजवान, गृहणियों, मध्यमवर्गीय परिवारों व्यापार उद्योग किसी भी वर्ग की जरूरतो पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। गरीबों के लिये सामाजिक क्षेत्रो के लिये इस बजट में कुछ भी नहीं है। केन्द्रीय बजट निराशाजनक और हवाहवाई बातों से भरपूर : मोहन मरकाम

01 Feb 2021 10:41AM,
by: Thaneshwar sahu