मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य की पुलिसिंग को देशभर में दूसरा स्थान हासिल हुआ है। प्रतिष्ठित टाटा ट्रस्ट की ओर से जारी इंडिया जस्टिस रिपोर्ट -2020 में छत्तीसगढ़ पुलिसिंग को देशभर में दूसरी रैंकिंग दी गयी है। रैंकिंग में छत्तीसगढ़ ने कई बड़े राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। पहले नंबर पर कर्नाटक को स्थान मिला है। रिपोर्ट के अनुसार कर्नाटक के बाद छत्तीसगढ़ ऐसा राज्य है जो पुलिस बल की विविध आवश्यकताओं को पूरा करता है।
31 Jan 2021 05:58AM,by: Thaneshwar sahu
देश में कोरोना वैक्सीन और टीकाकरण अभियान के बाद भले ही थोड़ी राहत की खबर आई हो लेकिन संकट अभी कम नहीं हुआ है। हालांकि कोरोना टीकाकरण के बीच देश में कोरोना की रफ्तार पर धीरे-धीरे ब्रेक लगता जा रहा है। कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। लेकिन पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 13,052 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस वायरस की वजह से 127 लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी है।
31 Jan 2021 05:57AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी, हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक और शारीरिक शिक्षा मुख्य परीक्षा 2021 के आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि पूर्व में दो बार बढ़ाई जा चुकी है, फिर भी कई छात्र परीक्षा आवेदन भरने से वंचित रह गए हैं। माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा छात्रहित में 1 फरवरी से 5 फरवरी तक परीक्षा आवेदन पत्र जमा करने के लिए अंतिम अवसर दिया है। माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा इसके लिए पुनः पोर्टल खोला जाएगा।
31 Jan 2021 05:10AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : पं. जवाहर लाल नेहरु स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के रेडियोलॉजी विभाग के डॉक्टरों ने कमाल कर दिया। उन्होंने एक 65 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति के गैंगरीन के कारण काली पड़ चुकी पैर की अंगुलियों एवं पंजे को कटने से बचा लिया। इस बुजुर्ग के बायें पैर की दो अंगुलियां तो बिल्कुल काली होकर गल चुकी थीं लेकिन समय पर मेकाहारा के रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. एस. बी. एस. नेताम के कुशल मार्गदर्शन में इंटरवेंशन रेडियोलॉजिस्ट प्रो. डॉ. विवेक पात्रे ने डी. एस. ए. मशीन के जरिये सुपरफिशियल फीमोरल आर्टरी स्टंटिंग (एस.एफ.ए. स्टंटिंग) करके लगभग 23 सेंटीमीटर तक ब्लॉक हो चुके सुपरफिशियल फीमोरल आर्टरी को खोल कर पैर को सुरक्षित बचा लिया। बिना चीर-फाड़ के हुये इस एस.एफ.ए. स्टंटिंग के बाद पैर में खून की सप्लाई पुनः प्रारंभ हो गई। मरीज की बीमारी को डॉक्टरी भाषा में लेफ्ट सुपरफिशियल फीमोरल आर्टरी थ्राम्बोसिस विद लेफ्ट टो गैंगरीन कहते हैं। बेमेतरा का रहने वाला यह बुजुर्ग अब अपनी समस्या से निजात पाकर घर जाने को तैयार है।
30 Jan 2021 02:31PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान 31 जनवरी से प्रदेशभर में चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। अभियान के प्रथम दिन पोलियो बूथ, दूसरे और तीसरे दिन स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाएंगे।
30 Jan 2021 02:04PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





