Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

  रायपुर :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांकेर जिले के प्रवास के दौरान आज जिले के अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर उनका कुशल क्षेम पूछा और उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने विश्राम गृह कांकेर में प्रशासनिक, पुलिस और विभागीय अधिकारियों से पारिवारिक वातावरण से रुबरु चर्चा-करते हुए उनके घर-परिवार के बारे में पूछा। उन्हांेने अधिकारियों को छेरछेरा पुन्नी की बधाई दी तथा अच्छे कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि छेरछेरा पुन्नी से हमें अहंकार को त्यागने की शिक्षा मिलती है। परिचय का आरंभ कलेक्टर चन्दन कुमार और पुलिस अधीक्षक एमआर अहिरे से हुआ, इसके बाद अन्य अधिकारियों ने अपना परिचय देते हुए घर-परिवार के बारे मे अवगत कराया।

28 Jan 2021 01:43PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 28 जनवरी को कांकेर और दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे। वे कांकेर में जिलेवासियों को लगभग 342 करोड़ रूपए की राशि के विकास कार्यों की सौगात देंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री बघेल 28 जनवरी को दोपहर 12 बजे शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल कांकेर का अवलोकन करेंगे। इसके पश्चात वे 12.40 बजे गोविन्दपुर हायर सेकेण्डरी स्कूल मैदान कांकेर पहुंचेंगे और वहां आमसभा में जैव विविधता पंजी का विमोचन करेंगे तथा वन अधिकार समिति सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे, साथ ही वे विभिन्न विकास तथा निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास और हितग्राहियों को सामग्री का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात दोपहर 1.50 बजे गोविन्दपुर स्कूल ग्राउण्ड हेलीपेड कांकेर से हेलीकॉप्टर द्वारा दुर्ग जिले के पाटन के लिए प्रस्थान कर 2.20 बजे दुर्ग जिले के पाटन पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री बघेल पाटन के सतनाम भवन में दोपहर 2.25 बजे से आयोजित तहसील स्तरीय गुरू घासीदास जयंती एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे अपरान्ह 3.15 बजे पाटन से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 3रू35 बजे रायपुर लौट आएंगे।

28 Jan 2021 05:46AM,
by: Thaneshwar sahu