रायपुर : सीएम भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार "उपयोगी निर्माण,जनहितैषी अधोसंरचनाएं, आपकी अपेक्षाएं" विषय पर प्रदेशवासियों से बातचीत करेंगे। इस संबंध में कोई भी व्यक्ति आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 27, 28 एवं 29 जनवरी को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकाॅर्ड करा सकते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 15 वीं कड़ी का प्रसारण 14 फरवरी 2021 को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों,एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा I
19 Jan 2021 02:12PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त सौरभ कुमार के आदेशानुसार नगर निगम जोन 5 के जोन कमिश्नर चन्दन शर्मा ने भारती एयरटेल लिमिटेड को डंगनिया में पाइप लाइन एवं सड़क क्षतिग्रस्त करने पर 3 लाख 23 हजार रूपये का जुर्माना किया है। जोन कमिश्नर ने भारती एयरटेल लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर को जारी नोटिस में जानकारी दी है कि भारती एयरटेल लिमिटेड द्वारा डंगनिया में फायबर केबल डालने का कार्य किया जा रहा है। कार्य के दौरान कंपनी ने डंगनिया बाजार के पास राधाकृष्ण मन्दिर के पास अश्विनी नगर मुख्य मार्ग पर पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। कंपनी द्वारा उक्त क्षेत्रों में सड़क की खुदाई करके फायबर केबल डाले जाने का कार्य करवा रही है, जबकि कंपनी को रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के माध्यम से ट्रेंचलेस पद्धति से कार्य करने की अनुमति प्रदान की गयी है। मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से वहाँ आवागमन बाधित हो रहा है, जिसकी शिकायतें नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से लगातार प्राप्त हो रही हैँ। क्षतिग्रस्त पाइप लाइन, मार्गो की क्षति हेतु संधारण कार्य, मजदूरों, संसाधनों की व्यवस्था, पेयजल की क्षतिपूर्ति करने हेतु गणना की गयी है। इस हेतु नगर निगम जोन 5 की ओर से मेसर्स भारती एयरटेल लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर को नगर निगम रायपुर के कोष में क्षतिपूर्ति जुर्माना 3 लाख 23 हजार रूपये की राशि जमा करते हुए भविष्य में नियमानुसार ट्रेंचलेस पद्धति से नगर पालिक निगम रायपुर के क्षेत्र में कार्य करवाया जाना एवं कार्य के पूर्व नगर निगम रायपुर में इसकी जानकारी दिया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश नगर निगम जोन 5 के जोन कमिश्नर शर्मा ने कंपनी प्रबंधन को जारी नोटिस में दिये हैँ।
19 Jan 2021 01:59PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : रायपुर नगर पालिक निगम के महापौर एजाज ढेबर, आयुक्त सौरभ कुमार, राजस्व विभाग की अध्यक्ष अंजनी राधेश्याम विभार के आदेशानुसार सभी 10 जोनों के राजस्व विभाग की टीमों द्वारा सभी 70 वार्डों में प्रतिदिन अभियानपूर्वक सम्पतिकर सहित निगम के सभी करों की वसूली तेजी से करने का क्रम निरन्तरता से जारी है। सभी 70 वार्डों में नगर निगम की टीमों द्वारा घर - घर जाकर संपत्तिकर डिमांड नोटिस एवं पाम्पलेट वितरित किया जा रहा है। इसकी सभी जोन कमिश्नरगण एवं समस्त जोन सहायक राजस्व अधिकारीगण प्रतिदिन निरन्तर मानिटरिंग कर रहे हैं । बड़े बकायादारों से कड़ाई से वसूली करने तत्काल निगम को सम्पूर्ण करों की अदायगी नहीं करने वालों पर कुर्की की कार्यवाही करने की तैयारी की जा रही है। जोन की समस्त राजस्व टीमों द्वारा करदाताओं की घर में अनुपस्थिति होने पर घर के दरवाजे पर सम्पतिकर डिमांड नोटिस चस्पा की जा रही है। महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं द्वारा सभी 10 जोनो के 70 वार्डो में निगम राजस्व विभाग की ओर से स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से निगम के करदाताओं से घर-घर जाकर संपर्क कर उन्हें तत्काल निगम करों की अदायगी करने समझाईष दी जा रही है एवं जनसुविधा हेतु निगम राजस्व विभाग के पाम्पलेट बांटे जा रहे है। ताकि किसी भी करदाता नागरिक को रायपुर नगर निगम के करो की अदायगी करने के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाये। आज निगम जोन 8 राजस्व विभाग की टीम ने पंडित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 कबीर नगर स्थित हाउसिंग बोर्ड कालोनी इम्पीरियल हाईट्स परिसर में अभियान पूर्वक घर-घर जाकर संपत्तिकर वसूली नामातरण करवाने संबंधी नोटिस करदाताओं को दी । जिन घरों में ताले लगे पाये गये वहां राजस्व अमले के कर्मचारियों ने मुख्यद्वार पर संपत्तिकर जमा करने नामातरण करवाने संबंधी नोटिस चस्पा करने कार्यवाही की।
19 Jan 2021 01:20PM,by: Thaneshwar sahu
भारत में कोरोना संक्रमण के खिलाफ जंग जारी है। इसके मद्देनजर टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। महीने की शुरुआत में भारत बायोटिक की कोवैक्सीन और सीरम की कोविशील्ड को आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी गई। 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू हुआ है। इस बीच भारत बायोटेक ने एक फैक्टशीट जारी कर बताया है कि किन लोगों को कंपनी की कोरोना वैक्सीन नहीं लगवानी चाहिए।
19 Jan 2021 01:20PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 जनवरी को राजधानी रायपुर, बालोद और राजनांदगांव जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल पूर्वान्ह 11.30 बजे अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय रायपुर सहित 05 उद्यानिकी महाविद्यालयों साजा (बेमेतरा जिला), अर्जुन्दा (बालोद जिला), धमतरी, जशपुर और लोरमी (मुंगेली जिला) और नवीन कृषि विज्ञान केन्द्र कोण्डागांव का शुभारंभ करेंगे।
19 Jan 2021 12:04PM,by: Thaneshwar sahu
धमतरी :छत्तीसगढ़ गौसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री डॉ. रामसुंदर दास महंत ने आज दोपहर जिला स्तर पर गठित पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने गौशाला एवं गौठानों के संबंध में भी समिति के सदस्यों से सकारात्मक चर्चा कर आयोग की ओर से यथासंभव समन्वय स्थापित कर सहयोग करने की बात कही।
19 Jan 2021 11:38AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









