Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

 रायपुर : यातायात नियमों के पालन के लिए जनजागरूकता लाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस रायपुर द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 18 जनवरी से शुरू हुए एक माह का यह अभियान 17 फरवरी तक चलेगा। इसके पूर्व वर्षाें में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता था। इसकी अवधि में वृद्धि की गई है, ताकि जन मानस में यातायात नियमों के प्रति अधिक सजगता आ सके। मानव जीवन अनमोल है, इसलिए हमें जीवन के महत्व को समझना चाहिए। जीवन की सुरक्षा के लिए सड़क का प्रयोग करने वाले सभी व्यक्तियों को यातायात नियमों का पालन करना आवश्यक है। सड़क दुर्घटनाएं यातायात नियमों का पालन नहीं करने से घटित होता है। इन हादसों में सबसे अधिक युवा वर्ग प्रभावित होता है। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात पुलिस, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग, नगर निगम, शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयासों से यातायात इंजीनियरिंग, एजुकेशन, एनफोर्समेंट, इमरजेंसी में सुधार कार्य लगातार किए जा रहे हैं।

20 Jan 2021 12:57PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

   रायपुर ;लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्रकुमार की पहल पर अब महासमुंद जिले के ग्राम अमेठी के ग्रामीणों को फ्लोराइड मुक्त शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। छत्तीसगढ़ राज्य शासन की मंशा के अनुरूप लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्रामीण अंचलों में पेयजल व्यवस्था के बेहतर क्रियान्वयन के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम अमेठी की मुख्य बस्ती और कमारपारा में सीडीआई आधारित फ्लोराइड रिमूवल प्लांट स्थापित करने की स्वीकृति दी गई है।  अमेठी में स्थापित होगा फ्लोराईड रिमूव्हल प्लांट

20 Jan 2021 12:57PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

   रायपुर :छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न विषयों के कुल 1372 सहायक प्राध्यापकों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। सहायक प्राध्यापक के इन 1372 पदों के लिए 2896 अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के लिए हुआ है। लिखित परीक्षा परिणाम के आधार पर वर्गवार/उपवर्गवार चयनित अभ्यर्थियों का विषयवार साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित किया गया है। इनमें अंग्रेजी विषय के 130 पदों के लिए 199 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए योग्य पाए गए हैं। इसी प्रकार भौतिक शास्त्र के 116 पदों के लिए 192 अभ्यर्थियों, राजनीति शास्त्र के 59 पदों के लिए 143 अभ्यर्थियों, हिन्दी के 50 पदों के लिए 152 अभ्यर्थियों, गृह विज्ञान के 9 पदों के लिए 26 अभ्यर्थियों, वाणिज्य के 184 पदों के लिए 378 अभ्यर्थियों और रसायन शास्त्र के 150 पदों के लिए 247 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

20 Jan 2021 12:29PM,
by: Thaneshwar sahu