कांकेर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी चन्दन कुमार ने जिले के समस्त मदिरा दुकानों को खुलने एवं बंद करने के समय में आंशिक संशोधन किये हैं। उन्होंने जिले के समस्त देशी मदिरा दुकान सी.एस.2(घघ), विदेशी मदिरा दुकानें एफ.एल.1(घघ) को पूर्व आदेश 08 जनवरी से प्रातः 09 बजे से रात्रि 10 बजे तक संचालन करने की अनुमति प्रदान की गई थी, जिसे आंशिक संशोधन करते हुए कलेक्टर चन्दन कुमार द्वारा जिले के देशी, विदेशी मदिरा दुकान कांकेर, चारामा एवं भानुप्रतापपुर के मदिरा दुकान खुलने एवं बंद होने के समय प्रातः 09 बजे से रात्रि 10 बजे तक संचालित करने की अनुमति दी गई है। इसी प्रकार जिले के आंतरिक एवं दूरस्थ क्षेत्रों के देशी, विदेशी मदिरा दुकान नरहरपुर, दुर्गूकोंदल, अंतागढ़, पखांजूर एवं बांदे के मदिरा दुकानों का खुलने एवं बंद होने का समय में संशोधित करते हुए प्रातः 09 बजे से रात्रि 09 बजे तक खुलने की अनुमति दी गई है।
18 Jan 2021 11:35AM,by: Thaneshwar sahu
गुजरात के अहम शहरों सूरत व अहमदाबाद के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार, 18 जनवरी 2021 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना के द्वितीय चरण एवं सूरत मेट्रो रेल परियोजना का भूमि पूजन किया । प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के दो व्यापारिक केंद्रों अहमदाबाद व सूरत में मेट्रो और मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने एक दिन पहले ट्रेनों की शुरुआत का भी जिक्र किया। वहीं केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, 'अहमदाबाद मेट्रो फेज-1 का कार्य जोर-शोर से चल रहा है, जून 2022 में जब देश स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मना रहा होगा ये काम पूरा हो जाएगा।
18 Jan 2021 11:03AM,by: Thaneshwar sahu
बालोद : बर्ड फ्लू ने अब छत्तीसगढ़ के बस्तर में दस्तक दे दी है। दंतेवाड़ा के बचेली में मृत मिले कौवे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके एक टीम सोमवार को बचेली सोमवार के लिए रवाना हो गई है। वहां पर एक किमी के क्षेत्र को सील किया जाएगा। पशुधन विभाग की ओर से क्षेत्र में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। मृत कौवा की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, जारी हुआ अलर्ट
18 Jan 2021 08:26AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






