Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

रायपुर :स्वास्थ्य मंत्री टी.एस सिंहदेव ने आज यहां पंडित जवाहर लाल स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर पहुंचकर यहां चल रहे कोरोना वैक्सीनेशन अभियान का निरीक्षण किया और कोरोना वैक्सीन लगवा चुके हेल्थ वर्कर्स के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्हांेेने कहा कि कोरोना से जंग के लिए हथियार अब हमारे पास आ चुका है। अब हमें पूरी सावधानी से सभी नियमों का पालन करते हुए इस महामारी को समाप्त करना है। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और इसे वैज्ञानिकों द्वारा प्रमाणित करके मेहनत से बनाया गया है। इसे लगवाने में किसी को संकोच नहीं करना चाहिए। वैक्सीन के कुछ साइड इफेक्ट होंगे भी, तो चिकित्सकों की निगरानी एवं सलाह से उसे भी दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के लिए वे भी अपनी बारी आने का उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं।

16 Jan 2021 01:00PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग विभाग की बजट तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्र कुमार, प्रभारी मुख्य सचिव सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव ग्रामोद्योग डाॅ. श्रीमती मनिंदर कौर द्विवेदी, वित्त विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेलमंगई डी., सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सिद्धार्थ कोमल परदेशी, संयुक्त सचिव वित्त श्रीमती शारदा वर्मा सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने ग्रामोद्योग विभाग की बजट तैयारियों की समीक्षा की

16 Jan 2021 09:00AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : छत्तीसगढ़ में खुशियों के टीका लगाने का शुभारंभ शनिवार की सुबह दस बजे हो गयी। राजधानी रायपुर जिला चिकित्सालय पंडरी में सुबह वार्ड बॉय हेमंत दुबे को पहला कोरोना टीका लगाया गया। दूसरा टीका सफाईकर्मी चितरु ठापर को लगाया गया। एम्स रायपुर में सुबह सबसे पहले यहां के डायरेक्टर डॉ नितिन नागरकर को कोरोना टीका लगाया गया। दूसरे नंबर पर सफाई कर्मी मलखान जांगड़े को टीका लगाया गया। एम्स के डायरेक्टर डॉ नितिन नागरकर ने निगरानी कक्ष में टीकाकरण करवाने वाले सफाईकर्मी मलखान जांगड़े से बात की और पूछा कैसे लग रहा है? श्री जांगड़े ने बताया कि अच्छा। पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर में सुबह स्वास्थ्य कर्मी तुलसा तांडी को कोरोना का पहला टीका लगाया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने टीकाकरण शुभारंभ की मंगल कामना की है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कोवैक्सीन लगवाने वाले वारियर्स की सराहना की और लोगों के सुखमय जीवन की मंगल कामना की। कोरोना वैक्सीन : जानें छत्तीसगढ़ में किस-किस को लगा पहला टीका

16 Jan 2021 07:44AM,
by: Thaneshwar sahu