Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

  रायपुर : राज्य में आबकारी विभाग द्वारा अन्य प्रान्तों से छत्तीसगढ में आने वाली अवैध मदिरा के धरपकड़ हेतु संचालित सघन अभियान के तहत 15 जनवरी शुक्रवार को बिलासपुर जिले में तीन अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक आरोपी गणेश कुमार जैन सीआरपीएफ की 65वीं बटालियन का सिपाही है। आबकारी विभाग की टीम ने धरपकड़ अभियान के दौरान मंहगे ब्राण्ड की विदेशी मदिरा सहित मध्यप्रदेश की लेबल वाली 7 पेटी गोवा स्पेशल मदिरा जब्त करने के साथ ही शराब के अवैध परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा एवं सेन्ट्रो कार भी जब्त की है। जब्त शराब एवं वाहन की कीमत 9 लाख रूपए से अधिक की आंकी गयी है। 

16 Jan 2021 03:58PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल का रायपुर स्टेशन निरंतर यात्रियों की सुविधा के लिए विशिष्ट कार्य करता रहा हैं। इसी कड़ी में टिकटधारी यात्रियों के प्रवेश और निकास के लिए रायपुर स्टेशन के गुढ़ियारी साइड गेट को 16 जनवरी,2021 से 06.00 से 22.00 बजे तक खुला रहेगा। साथ हि यात्री आरक्षण केंद्र (पीआरएस) गुढियारी की तरफ 08.00 से 15.00 बजे तक खुला रहेगा। कोरोना काल में लॉकडाउन के समय से गुढियारी साइड का प्रवेश द्वार कोरोना संक्रमण बचाव हेतु जनहित में बंद कर दिया गया था। अब यह सुविधा शुरू होने से यात्री गुढ़ियारी साइड से प्रवेश के साथ आरक्षण की सुविधा का भी लाभ उठा सकेंगे साथ ही रायपुर स्टेशन के मुख्य द्वार के साथ गुढ़ियारी द्वार से प्रवेश एवं निकास करने से यात्रियों को तीन गेट प्लेटफार्म नंबर 01 की और 02 गेट एवं प्लेटफार्म नंबर 05-06 स्थित गुढ़ियारी की और 01 गेट से आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

16 Jan 2021 02:34PM,
by: Thaneshwar sahu