Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

ब्रिटेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जी-7 समिट में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। यह सम्मेलन जून में ब्रिटेन के कॉर्नवॉल में होना है। जी-7 समूह में दुनिया की प्रमुख सात आर्थिक शक्तियां- ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, अमेरिका- और यूरोपीय संघ शामिल है। यह समूह कोरोनावायरस महामारी, जलवायु परिवर्तन और मुक्त व्यापार जैसे वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेगा। एक प्रेस बयान में कहा गया है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन जी-7 से पहले भारत की यात्रा पर आ सकते हैं। बोरिस जॉनसन को गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए भारत आना था, लेकिन ब्रिटेन में कोरोना का म्युटेंट स्ट्रेन सामने आने के बाद उन्होंने अपना भारत दौरा रद कर दिया था।

17 Jan 2021 01:44PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : मुख्यमंत्री ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में विधि एवं विधायी कार्य विभाग, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के बजट तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री मोहम्मद अकबर, प्रभारी मुख्य सचिव सुब्रत साहू, विधि एवं विधायी कार्य विभाग के प्रमुख सचिव एन.के. चंद्रवंशी, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, परिवहन विभाग के सचिव एवं आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, अतिरिक्त परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा, आयुक्त छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल डॉ. अयाज तम्बोली, वन विभाग के सचिव प्रेम कुमार, प्रबंध संचालक राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ संजय शुक्ला, अपर प्रधान मुख्य वनसंरक्षक जयसिंह महस्के सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।

17 Jan 2021 01:43PM,
by: Thaneshwar sahu