रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री माधव सिंह सोलंकी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री माधव सिंह सोलंकी का निधन कांग्रेस परिवार के साथ-साथ देश को राजनीति क्षति हुई है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री माधव सिंह सोलंकी के निधन पर कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, महामंत्री प्रशासन रवि घोष, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, राजेंद्र तिवारी सदस्य, रमेश वर्ल्यानी सदस्य, आर.पी. सिंह सदस्य, सुरेंद्र शर्मा सदस्य, सुशील आनंद शुक्ला सदस्य, किरणमयी नायक सदस्य, विभोर सिंह सदस्य, रउफ कुरैशी सदस्य, विकास दुबे सदस्य, संदीप साहू सदस्य, नितिन भंसाली सदस्य, अधिवक्ता अमित श्रीवास्तव सदस्य, इंजीनियर अमित यदु सदस्य, क्रांति बंजारे सदस्य, नीना रावतिया सदस्य, अधिवक्ता मोहन निषाद सदस्य ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री माधव सिंह सोलंकी के निधन पर प्रदेश प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी, धनंजय ठाकुर, विकास तिवारी, मोहम्मद असलम, एडवोकेट सुरेंद्र वर्मा, एम.ए. इकबाल, वंदना राजपूत, आलोक दुबे जगदलपुर, अभय नारायण राय बिलासपुर, जनार्दन त्रिपाठी सरगुजा, कमलजीत पिंटू राजनांदगांव, कृष्णकुमार मरकाम धमतरी, स्वपनिल मिश्रा, प्रकाशमणि वैष्णव, अशुंल मिश्रा ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
09 Jan 2021 08:20AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने प्रदेश में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी का कारोबार फलने-फूलने पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की शह पर ठगी के आरोपी सरकारी पद पाकर न केवल अपराध कर रहे हैं, अपितु प्रदेश सरकार के अपराध मुक्त छत्तीसगढ़ के दावे को भी पलीता लगा रहे हैं। सिंहदेव ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता और आरटीआई एक्टिविस्ट होने की धौंस दिखाकर एक दम्पत्ति द्वारा की गई इस ठगी के मामले को लेकर की गई लिखित शिकायत की जांच कर एफआईआर दर्ज कर पीड़िता विधवा को इंसाफ दिलाया जाए।
09 Jan 2021 08:20AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने देश के विभिन्न प्रदेशों में बर्ड फ्लू के संक्रमण की खबरों को चिंताजनक बताते हुए प्रदेश सरकार और प्रदेशवासियों से एहतियात बरतने की अपील की है। साय ने कहा कि समय रहते व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर इस बीमारी के फैलाव को रोकना बेहद जरूरी है अन्यथा प्रदेश एक नए संकट से घिर जाएगा।
09 Jan 2021 08:20AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री माधव सिंह सोलंकी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया। श्री बघेल ने श्री माधव सिंह सोलंकी के शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
09 Jan 2021 08:17AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 9 जनवरी को बस्तर संभाग के दौरे पर है। वे मुख्यमंत्री आज और कल को नारायणपुर संभाग के कई जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वे नारायणपुर में विकास कार्याें का लोकार्पण-शिलान्यास करने के बाद आम सभा को संबोधित करेंगे तथा केन्द्रीय विद्यालय नारायणपुर, आदर्श गौठान केरलापाल, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सिंगोडीतराई, रामकृष्ण मिशन आश्रम के कार्यक्रम सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम बघेल आज से बस्तर दौरें पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
09 Jan 2021 07:19AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : कोरोना काल में कालेजों में दाखिले के लिए तारीख पांचवीं बार बढ़ाई गई है। 30 दिसंबर को माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने 12वीं पूरक परीक्षा-2020 का परिणाम जारी किया था। इसके बाद कालेजों में दाखिले के लिए एक बार फिर आनलाइन पोर्टल खोलने की मांग की जा रही थी। अब दाखिले के लिए 14 जनवरी तक कालेजों और विश्वविद्यालयों का दाखिला पोर्टल खोला जाएगा।
09 Jan 2021 07:11AM,by: Thaneshwar sahu
अगले हफ्ते टीकाकरण शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। टीकाकरण की चाक चौबंद तैयारियों को परखने के लिए शुक्रवार को पूरे देश में एक बार फिर इसका पूर्वाभ्यास किया गया, जो स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पूरी तरह से सफल रहा है। इसके साथ ही मंत्रालय सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक के साथ वैक्सीन खरीद के समझौते को अंतिम रूप में देने जुट गया है। हालांकि, वैक्सीन की कीमत और सप्लाई की गारंटी को लेकर बातचीत अटकी हुई है।
09 Jan 2021 05:31AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









