बुलंदशहर: बुलंदशहर जिले में सिकंदरबाद के गांव जीतगढ़ी में जहरीली शराब ने जमकर कहर बरपाया है। यहां जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग की हालत नाजुक बनी हुई है। इन सभी ने गांव में ही बिक रही शराब खरीदी थी। जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत, चार की हालत गंभीर
08 Jan 2021 08:04AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर: आज रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के बालोद, बलौदाबाजार, बेमेतरा, धमतरी, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, कवर्धा, कोरबा, महासमुंद, मुंगेली, रायगढ़ जिलों में टीकाकरण के लिए पूर्वाभ्यास किया जा रहा है। इस पूर्वाभ्यास में हर जिले के एक शहरी और 1 ग्रामीण क्षेत्र में केंद्र बनाए गए है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ड्राई रन की आवश्यक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रायपुर सहित कई जिलों में टीकाकरण के लिए पूर्वाभ्यास जारी
08 Jan 2021 06:42AM,by: Thaneshwar sahu
देश में कोरोना वैक्सीनेशन से पहले आज सबसे बड़ी रिहर्सल की जा रही है। आज देश के सभी 736 जिलों में एक साथ टीकाकरण का पूर्वाभ्यास(ड्राई रन) किया जा रहा है। इसको लेकर देश के सभी राज्यों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके तहत दिल्ली के एम्स में ड्राई रन शुरू किया जा चुका है।
08 Jan 2021 06:41AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :आज प्रस्तुत एक प्रकरण में अनावेदक की अनुपस्थिति पर गंभीर नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक के मार्फत उसे आयोग के समक्ष उपस्थित करने के निर्देश दिए।महिलाओ को कमजोर न समझे,उनसे किसी भी तरह की धोखाधड़ी करना अपराध है।आवेदक महिला ने आरोप लगाया कि उनकी भावनाओं से खिलवाड़ करके पूरी सम्पति संबंधित ने हड़प कर ली हैं।इसके चलते महिला के ऊपर लगभग एक करोड़ का कर्ज हो चुका हैं।आयोग के अध्यक्ष ने महिलाओ को इस बात के लिए सतर्क किया है कि प्यार के झूठे जाल में फंसकर अपनी आर्थिक स्वतंत्रतता को न खोये। इसी तरह युवा अपनी संयम को बनाये रखे। समय की नजाकत को ध्यान में रखते हुए सावधानी से कार्य करें।
08 Jan 2021 04:31AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : ट्राईफेड के प्रबंध निदेशक प्रवीर कृष्ण ने आज बस्तर जिले के बकावण्ड विकासखण्ड के ग्राम किंजोली में इमली प्रसंस्करण केन्द्र तथा बकावण्ड में काजू प्रसंस्करण केन्द्र का अवलोकन और इसकी सराहना की। प्रबंध निदेशक श्री प्रवीर कृष्ण तीन दिवसीय दौरे पर बस्तर पहुंचे हैं। उन्होंने किंजोली के इमली एवं बकावण्ड स्थित ग्राम राजनगर के काजू के प्रसंस्करण के कार्यों को बढ़ावा देने तथा इस कार्य में लगे लोगों को उनके मेहनत का उचित दाम दिलाने हेतु सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही।
08 Jan 2021 04:31AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने उठाए गए अभिनव कदमों की सराहना की है। मंत्रालय द्वारा आयोजित सातवें नेशनल हेल्थ समिट ऑन गुड रिप्लीकेबल प्रेक्टिस एंड इनोवेशन इन पब्लिक हेल्थ केयर सिस्टम (7th National Health Summit on Good Replicable Practice & Innovation in Public Health Care System) में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने प्रदेश में लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के लिए किए जा रहे विभिन्न नवाचारों के बारे में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रस्तुतिकरण दिया। उन्होंने पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन और पोस्टरों के जरिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे नवीन पहलों की जानकारी दी।
08 Jan 2021 04:29AM,by: Thaneshwar sahu
बेमेतरा ;कोरोना वैक्सीन के पंजीकरण के नाम पर ठगी करने वालों से लोगों को बचाने के लिए जिले की पुलिस व साइबर सेल लोगों को जागरूक कर रही है। यह कदम जिला पुलिस ने लोगों को वैक्सीन के पंजीकरण के लिए लगातार कॉल किए जाने की जानकारी आने के बाद उठाया है। इसमें आधार के साथ मोबाइल पर आए ओटीपी की जानकारी मांगी जा रही है। इस तरह की जानकारी देने से बैंक खातों से रकम उड़ाई जा सकती है। भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जल्द ही शुरू होने जा रहा है जिसके लिए पंजीकरण आवश्यक होगा।
08 Jan 2021 04:29AM,by: Thaneshwar sahu
राजनांदगांव:सचिव सह आबकारी आयुक्त निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक एपी त्रिपाठी के निर्देशन एवं कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। सहायक आयुक्त आबकारी नवीन प्रताप सिंह तोमर ने बताया कि 31 दिसम्बर 2020 को आबकारी विभाग राजनांदगांव द्वारा आबकारी जांच चौकी चिल्हाटी चौक में वाहन चेकिंग के दौरान मोटर सायकल हीरो अचीवर 150 वाहन क्रमांक सीजी 08 एसी 0566 में अवैध मदिरा परिवहन करते हुए ग्राम अवासपारा थाना-चिल्हाटी निवासी विकास सिंह के आधिपत्य वाहन में परिवहन करते हुए अवैध मदिरा हाथ भ_ी महुआ शराब कुल मात्रा 20 लीटर जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2), 59 (क) का प्रकरण दर्ज कर विवेचना किया जा रहा है। इसी तरह टीपानगढ़ चौक पर नाका लगाकर वाहन चेकिंग दौरान मोटरसायकल टीवीएस स्टार सीजी 08 एजी 5013 में 56 पाव देशी मदिरा संत्रा टायगर महाराष्ट्र राज्य निर्मित अवैध परिवहन करते हुये डूमरघुचा थाना चिल्हाटी निवासी राम गोंड एवं रूपलाल नेताम को गिरफ्तार किया गया। चिखलाकसा थाना डोंगरगांव निवासी किरन कुमार एवं चिखलाकसा थाना डोंगरगांव निवासी ठाकुर राम रावटे को मोटर सायकल हीरो स्पेंल्डर प्लस क्रमांक एमएच 34 बीएम 5199 से 65 पाव देशी मदिरा संत्रा टायगर महाराष्ट्र राज्य निर्मित अवैध परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36, 59 (क) का प्रकरण दर्ज कर विवेचना किया जा रहा है।
07 Jan 2021 04:54PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







