रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरोनावायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसके साथ ही मौतों के आंकड़ों में वृद्धि हो रही है। आज आए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मीडिया बुलिटिन के अनुसार प्रदेशभर से कुल 1014 नए मामले सामने आए हैं वही 14 लोगों की मृत्यु हुई है। देखें पूरा आंकड़ा
09 Jan 2021 03:48PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : भाजपा विधायक भीमा मंडावी हत्याकांड मामले में न्यायिक जांच आयोग के समक्ष 3 गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं। जस्टिस सतीश के.अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आयोग का गठन हुआ था। बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान दंतेवाड़ा से बीजेपी विधायक भीमा मंडावी की हत्या हुई थी, नक्सलियों ने ब्लास्ट कर विधायक की गाड़ी को उड़ा दिया था, जिसमें विधायक की मौत हो गई थी।
09 Jan 2021 03:14PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : देश भर में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस कृषि कानूनों के खिलाफ धरना- प्रदर्शन करेगी। तय कार्यक्रम के मुताबिक छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस 12 जनवरी को सभी जिलों में केंद्र सरकार के खिलाफ धरना- प्रदर्शन करेगी। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने कृषि कानून और धान खरीदी मुद्दे पर विरोध- प्रदर्शन का ऐलान किया है। कांग्रेस प्रदर्शन के जरिए केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेगी। बता दें कि 13 जनवरी को सभी जिलों में BJP भी प्रदर्शन करने जा रही है।
09 Jan 2021 02:25PM,by: Thaneshwar sahu
देश में कोरोना के टीकाकरण को लेकर मोदी सरकार ने बड़ा एलान किया है। देशभर में 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान की शुरुआत होगी। इस दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाएगी। शुरुआत में लगभग 3 करोड़ लोगों में कोरोना का टीका लगाया जाएगा, जो निशुल्क होगा। इसके बाद 50 साल से ऊपर के लोगों को टीका लगाए जाने की रूपरेखा तैयार की गई है। पहले चरण में जिन बाकी 27 करोड़ लोगों का टीकाकरण होना है, उनका टीकाकरण उसके बाद शुरू होगा।
09 Jan 2021 02:23PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 जनवरी को नारायणपुर और बीजापुर जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार 10 जनवरी को नारायणपुर में पूर्वान्ह 11.30 बजे फूलझाडू प्रोसेसिंग केन्द्र का अवलोकन करेंगे तथा 11.45 बजे मलखम्ब प्रदर्शन एवं मलखम्ब अकादमी के खिलाडि़यों से मुलाकात के बाद दोपहर 12 बजे हेलीकाप्टर से रवाना होकर दोपहर 12.30 बजे बीजापुर जिले के पुलिस लाइन हेलीपेड पहुंचेंगे।
09 Jan 2021 11:27AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आज केरलापाल पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री बघेल आज दोपहर नारायणपुर जिले के दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे। वाणिज्य कर एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जिले के प्रभारी मंत्री रूद्रगुरू भी उनके साथ नारायणपुर पहुुंचे। हेलीपेड पर सांसद बस्तर संसदीय क्षेत्र दीपक बैज, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष और स्थानीय विधायक चन्दन कश्यप, अंतागढ़ विधायक अनूप नाग, सहित जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबती नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मंाझी विशेष रूप से उपस्थित थी।
09 Jan 2021 10:32AM,by: Thaneshwar sahu
ब्रिटेन से आए कोरोना वायरस की नई ट्रेन से भारत में अब तक कुल 90 लोग चपेट में आ चुके हैं जिसकी जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है। इन सभी को आइसोलेशन रखा गया है। इसी कड़ी मे ब्रिटेन व भारत आने-जाने वाली उड़ानों के यात्रियों को आरटी- पीसीआर टेस्ट कराना होगा। बढ़ते मामलों को देखते हुए दोनों देशों के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए इसके लिए गाइडलाइन जारी की गई है।
09 Jan 2021 08:32AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









