Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

     रायपुर: कोरबा जिले के मनोरम एवं खूबसूरत तथा नव विकसित पर्यटन स्थल सतरेंगा की खूबसूरती और हसदेव नदी का अथाह जल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को भा गया। एक रात सतरेंगा के रिसॉर्ट में ठहरने के बाद सुबह यहां की प्राकृतिक छटा और शांत वातावरण ने मुख्यमंत्री बघेल का मन मोह लिया। बाद में मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने देश-विदेश के पर्यटकों को सतरेंगा आकर वहां की खूबसूरती का आनंद लेने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक खूबसूरती से भरा राज्य है। बस्तर हो या सरगुजा, बिलासपुर हो या बारनवापारा और अब कोरबा का सतरेंगा यहां हर जगह प्राकृतिक सौंदर्य है, रमणीय स्थल है। लोग यहां ज्यादा से ज्यादा आयें और तनाव भरें व्यस्त जीवन में से कुछ आनंद के पल यहां बितायें। श्री बघेल ने सतरेंगा में पर्यटन की दृष्टि से हुए विकास कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने यहां विकसित सुविधाओं की जानकारी कलेक्टर किरण कौशल से ली। मुख्यमंत्री ने सतरेंगा में बने रिसॉर्ट, ओपन आडिटोरियम, बोटिंग की व्यवस्था के साथ-साथ आकर्षक गार्डन की तारीफ की। उन्होंने इस सभी विकास कार्यों और सतरेंगा विकास की भविष्य की तैयार योजना के लिए कलेक्टर कौशल की तारीफ की।

05 Jan 2021 05:17PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर: राज्यपाल अनुसुईया उइके को आज राजभवन में 17 दिसंबर 2020 को हुए वर्चुअल बैठक के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के प्रतिनिधि ने वर्ल्ड रिकार्ड का प्रमाण पत्र प्रदान किया। राज्यपाल ने इसके लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि इसके लिए छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग और उनके अध्यक्ष शिववरण शुक्ल बधाई के पात्र हैं। इसमें प्रदेश के 15 निजी विश्वविद्यालय जुड़े हुए थे और उच्च शिक्षा की गुणवत्ता पर सार्थक संवाद हुआ था। ऐसे आयोजन से अच्छे विचारों का आदान-प्रदान होता है। इस अवसर पर संस्था के प्रतिनिधि सोनल राजेश शर्मा ने बताया कि आयोग द्वारा 17 दिसंबर 2020 को हुई बैठक में प्रदेश के 15 निजी विश्वविद्यालय जुड़े हुए थे। ऐसा पहला अवसर था कि किसी वेबिनार में निजी विश्वविद्यालय एक साथ शामिल हुए हों और लंबे समय तक ऑनलाइन बैठक हुई हो। यह बैठक राज्यपाल सुश्री उइके के मार्गदर्शन में हुआ था। इस बैठक को वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया है।

05 Jan 2021 03:58PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

 रायपुर :राज्य के 21 जिलों मे कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारियों का परीक्षण करने के लिए 7 और 8 जनवरी को मॉक ड्रिल आयोजित किया जाएगा। पूर्व में 7 जिलों में इसका ड्राय रन हो चुका है। इस संबंध में राष्टीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ प्रियंका शुक्ला ने सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। मॉक ड्रिल हर जिले के एक शहरी और 1 ग्रामीण क्षेत्र में किया जाना है। इसके लिए कोविन लिंक का प्रयोग किया जाएगा। मॉक डिल के दौरान कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन किया जाना है। 6 और सात जनवरी को सभी आवश्यक तैयारियां जैसे सत्र स्थल का चयन, लाभार्थियों का चयन, कोविड वैक्सीन जिले में प्राप्त करना, कोल्डचेन प्वांइट को वैक्सीन भेजना, एप में सत्र तैयार करना, टीकाकरण सत्र स्थल में पर्यवेक्षक नियुक्त करना, टीकाकर्मीदल द्वारा कोविन का उेेपयोग कर लाभार्थियों का टीकाकरण की स्थिति दर्ज करना आदि कार्य किए जाएंगे।

05 Jan 2021 02:24PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक संचालक, जनसंपर्क अंग्रेजी माध्यम के लिखित परीक्षा का परिणाम जारी किया गया है। सहायक संचालक जनसंपर्क का लिखित परीक्षा 23 नवम्बर 2020 को आयोजित की गई थी। परीक्षा परिणाम आयोग की अधिकृत वेबसाईट www.psc.cg.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक, लोक सेवा आयोग, रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार सहायक संचालक जनसंपर्क अंग्रेजी माध्यम के लिए विज्ञापित पदों का तीन गुणा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के लिए चिन्हांकन किया जाना था, किन्तु वर्गवार, उपवर्गवार, अर्ह अभ्यर्थियों की अनुपलब्धता के कारण 15 के स्थान पर 12 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित हुए हैं, जिनके रोल नम्बर निम्न है-

05 Jan 2021 01:58PM,
by: Thaneshwar sahu