रायपुर :राज्य शासन के सचित्र कैलेण्डर 2021 शासकीय मुद्रणालय इंद्रावती भवन के पीछे एमिनिटीज ब्लॉक, नवा रायपुर में शासकीय, अर्धशासकीय संस्थाओं और जनसामान्य के लिए बिक्री हेतु उपलब्ध है। सचित्र कैलेण्डर का मूल्य 50 रूपए है। सभी शासकीय, अर्धशासकीय संस्थाएं सचित्र कैलेण्डर की राशि चालान द्वारा कार्यालय संचालक शासकीय मुद्रण तथा लेखन सामग्री के मुख्य शीर्ष ’0058-मुद्रण तथा लेखन सामग्री (डी) अन्य प्राप्तियां’ में चालान की मूल प्रति जमाकर प्राप्त कर सकते हैं।
06 Jan 2021 04:00PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता के पुरोधा रहे पंडित माधवराव सप्रे की पेन्ड्रा में प्रतिमा स्थापित की जायेगी और यहां उनके नाम पर सर्वसुविधा युक्त प्रेसक्लब भवन का निर्माण होगा। गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के प्रवास पर आये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने प्रेस क्लब भवन के लिये 50 लाख रुपये की राशि भी मंजूर की। उन्होंने कहा कि यह प्रेस क्लब भवन लाइब्रेरी व अन्य आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। ज्ञात हो कि पेन्ड्रा पंडित माधवराव सप्रे की कर्मभूमि रहा है और यहीं से अविभाजित मध्यप्रदेश के पहले अखबार ‘छत्तीसगढ़ मित्र’ का प्रकाशन शुरू हुआ था।
06 Jan 2021 03:25PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : कांग्रेस के आलाकमान सोनिया गांधी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। दरअसल 2021 में असम, केरला, तमिल नाडु, पुडुचेरी और वेस्ट बंगाल में होने वाले चुनाव के मध्य नजर सोनिया गांधी ने दिग्गज नेताओं की लिस्ट जारी कर जिम्मेदारी सौंपी है। इसी लिस्ट में सीएम भूपेश बघेल का भी नाम है। भूपेश बघेल को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई हैं
06 Jan 2021 12:00PM,by: Thaneshwar sahu
राउरकेला : राउरकेला इस्पात सयंत्र के कोल केमिकल विभाग में बुधवार की सुबह जहरीली गैस लीक होने के कारण चार ठेका श्रमिकों की मौत हो गईई जबकि छह अन्य का इस्पात जनरल अस्पताल में इलाज चल रहा है। संयंत्र में मेंटनेंस के दौरान आवश्यक सावधानी नहीं बरतने के कारण यह हादसा होने से श्रमिक संगठनों की ओर से क्षोभ प्रकट किया गया है।
06 Jan 2021 11:18AM,by: Thaneshwar sahu
प्रणब मुखर्जी की किताब से खुलासा, 2014 में कांग्रेस के पास नहीं था करिश्माई नेतृत्वपूर्व राष्ट्रपति दिवंगत प्रणब मुखर्जी ने अपनी पुस्तक में लिखा पूर्व राष्ट्रपति दिवंगत प्रणब मुखर्जी ने पुस्तक में लिखा है कि कांग्रेस का करिश्माई नेतृत्व खत्म होने की पहचान नहीं कर पाना 2014 के लोकसभा में उसकी हार के कारणों में से एक रहा। मोदी सरकार अपने पहले कार्यकाल में संसद को सुचारु रूप से चलाने में विफल रही। Publish Date:Wed, 06 Jan 2021 06:55 AM (IST)Author: Arun Kumar Singh नई दिल्ली, प्रेट्र। पूर्व राष्ट्रपति दिवंगत प्रणब मुखर्जी ने अपनी पुस्तक में लिखा है कि कांग्रेस का अपना करिश्माई नेतृत्व खत्म होने की पहचान नहीं कर पाना 2014 के लोकसभा में उसकी हार के कारणों में से एक रहा। मुखर्जी ने अपने संस्मरण द प्रेसिडेंसियल ईयर्स, 2012-2017 में यह भी कहा कि मोदी सरकार अपने पहले कार्यकाल में संसद को सुचारु रूप से चलाने में विफल रही। उन्होंने यह पुस्तक पिछले साल अपने निधन से पहले लिखी थी। मंगलवार को यह पुस्तक बाजार में आई। उन्होंने इस पुस्तक में यह भी लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर, 2016 को नोटबंदी की घोषणा करने से पहले उनके साथ इस मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं की थी, लेकिन इससे उन्हें हैरानी नहीं हुई क्योंकि ऐसी घोषणा के लिए आकस्मिकता जरूरी है।
06 Jan 2021 07:30AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सवेरे जांजगीर के सर्किट हाउस में अधिकारियों-कर्मचारियों से मुलाकात की। उन्होंने अधिकारियों से जिले में योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी शासकीय योजनाओं का फायदा अधिक से अधिक लोगों को दिलाने का प्रयास करें। बघेल ने अधिकारियों से समस्याओं की जानकारी ली उनका परिचय प्राप्त कर उनका हालचाल जाना। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंह देव भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
06 Jan 2021 07:30AM,by: Thaneshwar sahu
बीसीसीआइ अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली अभी एक और दिन अस्पताल में ही गुजारेंगे। कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल ने बुधवार को बयान जारी कर बताया कि गांगुली स्वस्थ्य हैं और अच्छा महसूस कर रहे हैं। डॉक्टर ने बताया कि गांगुली एक दिन और अस्पताल में ही रहना चाहते हैं इसलिए अब वह गुरुवार को घर जाएंगे।
06 Jan 2021 07:30AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









