Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

सेवा जतन सरोकार नारे के लक्ष्य के साथ आम लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ानेे के लिए राज्य सरकार बेहतर अधोसंरचना का विस्तार कर रही है। इसका लाभ शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ सुदूर वनंाचल को भी मिल रहा है। इसी कड़ी में सुकमा जिले में पिछले 14 वर्षों से बंद पड़े ग्राम मेहता के उप स्वास्थ्य केन्द्र को दो महीने पहले शुरू किया गया है। यहां पर जब इसी गांव की रहने वाली लक्ष्मी को पुत्री रत्न की प्राप्ति हुई तब पूरे स्वास्थ्य केंद्र में खुशियों की लहर दौड़ गई। अपने पहले बच्चे को घर में ही जन्म देने वाली लक्ष्मी ने कुशल स्वास्थ्य कर्मियों की देखरेख में दूसरे बच्चे के जन्म पर खुशी जताते हुए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

05 Jan 2021 05:03AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : आम जनता कोरोना को लेकर लापरवाही बरत रही हैं इसलिए सप्ताह 11 दिसंबर से 17दिसंबर की तुलना में 18 दिसंबर से 24 दिसंबर के सप्ताह में मृत्यु दर केस फेटलिटी रेट बढ़ रहा है। पूर्व में 0.82 था जो बढ कर 0.92 हो गया। राज्य स्तरीय डेथ आडिट में यह जानकारी सामने आई कि 18 से 24 दिसंबर के मध्य अस्पताल में भर्ती होने के 24 घंटे के अंदर ही उस सप्ताह हुई कुल मृत्यु की 21प्रतिशत मृत्यु हुईं क्योंकि लक्षण नजर आने के बाद भी लोग कोरोना की जांच नही करवा रहें और स्थ्ािित बिगड़ने पर ही अस्पताल पहुंचते हैं। इस दौरान 9 प्रतिशत मृत्यु 48 घंटों के अंदर एवं 6 प्रतिशत 2-3 दिनों के अंदर हुई।ु कोरोना के प्रति सतर्क रहने की जरूरत, जानें मृत्यु दर का आंकडा

05 Jan 2021 05:03AM,
by: Thaneshwar sahu