Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों विशेष रूप से मसीही समाज के लोगों को प्रभु यीशु मसीह के जन्म दिन ‘क्रिसमस‘ की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने क्रिसमस के अवसर पर सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर जारी बधाई संदेश में बघेल ने कहा कि प्रभु यीशु ने सभी मनुष्यों को परमपिता परमेश्वर की संतान बताते हुए समाजिक समानता पर बल दिया और मानव जाति के कल्याण का मार्ग दिखाया। प्रभु यीशु ने सत्य, करूणा और प्रेम की शिक्षा दी और कमजोर और गरीबों की मदद के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मसीह की शिक्षा मानवजाति को उच्च जीवन मूल्यों के साथ चलने और दीन-दुखियों की मदद के लिए प्रेरित करती रहेगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को ‘क्रिसमस‘ पर्व की दी बधाई

25 Dec 2020 05:56AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

  रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर प्रदेश के स्नातक डिग्रीधारी बेरोजगार युवाओं और अनुसूचित क्षेत्र में हायर सेकेण्डरी उत्तीर्ण युवाओं को समस्त विभागों के निर्माण कार्यों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देष्य से ‘‘एकीकृत-ई-श्रेणी पंजीयन प्रणाली‘‘ लागू की गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां विधानसभा परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू के साथ एकीकृत ई श्रेणी पंजीयन प्रणाली के अंतर्गत प्रकाशित ‘‘बेरोजगार पंजीयन पुस्तिका‘‘ का विमोचन किया। इस पुस्तिका का प्रकाशन लोक निर्माण विभाग द्वारा किया गया है। स्नातक डिग्रीधारी बेरोजगार युवाओं और अनुसूचित क्षेत्र में हायर सेकेण्डरी उत्तीर्ण युवाओं का ई-श्रेणी में पंजीयन किया जाएगा। इस योजना में बेरोजगार युवाओं को ब्लॉक स्तर पर ही सीमित निविदा के माध्यम से 20 लाख रूपए तक लागत के कार्य प्रदाय किए जाएंगे।

24 Dec 2020 05:01PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर :छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् द्वारा वर्ष 2020 में संस्कृत के क्षेत्र में कार्य करने वाले संस्कृत विद्वानों का सम्मान किया जाएगा। इस अनुक्रम में संस्कृत में गद्य, पद्य, एवं चम्पू में नई रचना करने वाले विद्वान को महर्षि वाल्मीकि सम्मान, संस्कृत के प्रचार-प्रसार में लगे गैर सरकारी अथवा स्वैच्छिक संस्था या व्यक्ति को ऋष्य श्रृंग सम्मान, संस्कृत पाठशालाओं में संस्कृत शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अध्यापक को लोमश ऋषि सम्मान एवं राज्य की संस्कृत विदुषी को कौसल्या सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् करेगा विद्वानों का सम्मान

24 Dec 2020 10:06AM,
by: Thaneshwar sahu