Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 27 दिसम्बर को जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ एवं बलौदाबाजार -भाटापारा जिले के सिमगा में आयोजित गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। बघेल रायपुर जिले के बिरगांव स्थित बुधवारी बाजार में ’छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज धरसीवां-राज’ राज अधिवेशन समारोह में भी शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 27 दिसम्बर को पूर्वान्ह 11.30 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे पामगढ़ पहुंचेंगे और गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर 1 बजे पामगढ़ से रवाना होकर 1.45 बजे सिमगा पहुंचेंगे और गुरू घासीदास कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बिरगांव रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। बघेल शाम 4 बजे बिरगांव में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज धरसीवां राज-राज अधिवेशन समारोह में भी शामिल होने के बाद शाम 5.20 बजे रायपुर लौटेंगे।

24 Dec 2020 10:05AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

नारायणपुर : छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत राज्य आपदा मोचन निधि से जिलों में कोविड-19 के संक्रमण से रोकथाम, नियंत्रण एवं आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आगामी तीन माह हेतु स्टॉफ नर्स, लेब टेक्नीशीयन, वार्ड-आया/वार्ड ब्वाय एवं डाटा एन्ट्री ऑपरेटर का कार्य लिए जाने की अनुमती दिये जाने के फलस्वरूप अध्यक्ष जिला स्वास्थ्य समिति/कलेक्टर के मार्गदर्शन में मानव संसाधन नीति 2018 का पालन करते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा निर्धारित संविदा वेतन पर आगामी तीन माह के लिए 29 दिसम्बर 2020 को स्टॉफनर्स, लैब टेक्नीशियन एवं 30 दिसम्बर 2020 को वार्ड-आया/वार्डब्वाय एवं डाटा एन्ट्री ऑपरेटर की भर्ती वॉक-इन-इन्टरव्यूव के माध्यम से किया जाना है। आवेदक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नारायणपुर में वॉक-इन-इन्टरव्यूव के माध्यम से 29 एवं 30 दिसम्बर 2020 को सुबह 10 बजे निर्धारित दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नारायणपुर के सूचना पटल एवं जिले के वेबसाईट पर देख्ी जा सकती है।

24 Dec 2020 07:16AM,
by: Thaneshwar sahu