केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए 25 राज्यों में पंचायतों को 8923.8 करोड़ रुपये का अनुदान जारी किया है। वित्त मंत्रालय के वित्त विभाग ने शनिवार को ग्रामीण स्थानीय निकायों (RLBs) को अनुदान प्रदान करने के लिए 25 राज्यों को 8,923.8 करोड़ रुपये की रकम जारी की है। यह अनुदान पंचायती राज संस्थाओं के तीनों स्तरों- गाँव, ब्लॉक और जिले के लिए है। वित्त मंत्रालय ने रविवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।
09 May 2021 07:37AM,by: Thaneshwar sahu
असम के निर्वतमान मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के मुताबिक सर्बानंद सोनोवाल अपना इस्तीफा गवर्नर जगदीश मुखी को सौंप चुके हैं। इस खबर के इनपुट के लिए जुड़े रहे babuaa.com पर.. असम: सीएम सोनोवाल ने राज्यपाल जगदीश मुखी को इस्तीफा सौंपा
09 May 2021 07:32AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : राज्य के पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति आयुष विश्वविद्यालय द्वारा कल एमबी.बी.एस अंतिम वर्ष के परिणाम घोषित किए गए जिसमें 911 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। एम.बी.बी.एस. उत्तीर्ण विद्यार्थियों को इंटर्नशिप हेतु मेडिकल कालेजों सहित विभिन्न शासकीय अस्पतालों में भेजा जाएगा। कोविड महामारी के इस दौर में राज्य को अतिरिक्त मानव संसाधन प्राप्त हुए हैं जिससे कोविड प्रबंधन में और सहायता मिलेगी।
09 May 2021 06:15AM,by: Thaneshwar sahu
कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए और भी कई राज्यों ने संपूर्ण लाकडाउन और सख्त पाबंदियां लगाने जैसे कदम उठाए हैं। तमिलनाडु, राजस्थान और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी ने 10 मई यानी सोमवार से संपूर्ण लाकडाउन का एलान किया है जो 24 मई तक लागू रहेगा। कर्नाटक में शुक्रवार शाम से और केरल में शनिवार सुबह से लाकडाउन प्रभावी हो गया है।
09 May 2021 05:46AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





