Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

मुंगेेली : नोवेल कोरोना वायरस के नये वेरियन्ट के संक्रमण पर नियंत्रण के परिपे्रक्ष्य में कोविड-19 संक्रमण के नियंत्रण हेतु शादियों में केवल 10 व्यक्ति ही उपस्थित हो सकेंगे। शादियों में प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। 10 से अधिक व्यक्तियों की उपस्थिति पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इसी तरह अन्त्येष्टि में 10 व्यक्तियों से अधिक व्यक्तियों की उपस्थिति पर भी प्रतिबंध रहेगा। अन्य समस्त प्रकार के धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक एवं अन्य आयोजन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेेंगे। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री पी.एस एल्मा ने जिले के सभी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी किए है। जारी निर्देश में कहा गया है कि धार्मिक एवं सामाजिक त्यौहारों के संबंध में धार्मिक गुरूओं, सामाज प्रमुखों से अपील की जाएं कि वे, लोगों को धार्मिक एवं सामाजिक त्यौहारों में भीड़-भाड़ न करने तथा पूजा व अन्य आयोजन अपने-अपने घरों में व्यक्तिगत रूप करने के लिए प्रोत्साहित करेें। इसी तरह वैवाहिक एवं मृत्यु संबंधी कार्यक्रम हेतु अनुविभागीय अधिकारी अपने अनुभाग में सभी सरपंच, एवं समाज प्रमुखों की बैठक आयोजित करें। बैठक में बताया जाएं कि जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण प्रसार को ध्यान में रखते हुए वैवाहिक कार्यक्रम में केवल 10 व्यक्ति ही शामिल होंगे। इससे अधिक व्यक्तियों की संख्या को किसी भी स्थिति में मान्य नहीं किया जाएगा। कोविड-19 के प्रोटोकाल के तहत मास्क पहनना, शारीरिक दूरी एवं हाथ धोना या सेनेटाईजर का उपयोग करना अनिवार्य है। इस संबंध में प्रोटोकाल का पालन करने की समझाईश दी जाएं।

09 May 2021 12:23PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

दुनियां का हर व्यक्ति, पशु,पक्षी को ये सौभाग्य मिला हुआ है कि उसको जन्म देने वाली कोई न कोई माँ है। व्यक्ति को ये भी सौभाग्य मिला है कि वह इस संबंध को कोई न कोई नाम देता है। वह माँ, अम्मा, अम्मी,मम्मी, मम्मा, आई, मॉम, के अलावा अनेक नामो से संबोधित होती है। कई लोग दीगर रिश्ते के नाम से भी संबोधित करते है पर हर नाम के पीछे एक पवित्र रिश्ते की बुनियाद होती है जिसमे माँ बेटा बेटी के साथ तबसे जुड़ती है जब से ये रिश्ता माँ के कोख में आकार लेता/लेती है। बच्चे तो सामान्यतः 9 महीने में जन्म लेते है लेकिन माँ को अहसास होने लगता है कि वह दुनिया के सबसे नायाब रिश्ते को जन्म देने वाली है,माँ बनने वाली है। माँ

09 May 2021 11:54AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कोरोना महामारी संक्रमण से सुरक्षा के लिए वेक्सिनेशन को जरूरी बताते हुए सभी पात्र लोगों से टीका लगवाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि वेक्सिनेशन से ही बचाव संभव है। गृहमंत्री श्री साहू ने आज अपनी धर्मपत्नी के साथ वैक्सीन का दूसरा डोज लिया। उन्होंने पहला डोज 9 अप्रैल को लिया था। उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगवाने से उन्हें किसी तरह की कोई भी परेशानी नहीं हुई। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सारे प्रबंध किए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लोगों के लिए वैक्सीनेशन की सुविधाएं उपलब्ध कराएं है। 

09 May 2021 10:05AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रामानंद सागर की लोकप्रिय गाथा रामायण एक बार फिर टेलीविजन पर आने वाली है। रामायण को 1987 में दूरदर्शन पर रिलीज किया गया था और पिछले लॉकडाउन में इसे दूरदर्शन पर दोबारा दिखाया गया था। तब इसने कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए थे। रामायण अब इस गुरुवार से कलर्स चैनल पर आएगी। रामायण गाथा के कलाकार पूरे भारत में लोकप्रिय हैl इसमें अरुण गोविल ने प्रभु श्रीराम, दीपिका चिखलिया ने माता सीता और सुनील लहरी ने लक्ष्मण की भूमिका निभाई हैl वहीं अरविंद त्रिवेदी ने रावण और दारा सिंह ने हनुमान की भूमिका निभाई थीl लोग आज भी इस गाथा को देखना पसंद करते हैंl टीवी पर फिर से प्रसारित किया जाएगा रामायण

09 May 2021 09:48AM,
by: Thaneshwar sahu