Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

रायपुर :कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए प्रदेश में लगातार सैंपल जांच की संख्या बढ़ाई जा रही है। बीते 6 मई को प्रदेश में सर्वाधिक 61 हजार 344 सैंपलों की जांच की गई है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की शुरूआत के बाद से यह एक दिन में जांचे गए सैंपलों की सर्वाधिक संख्या है। पिछले एक सप्ताह (30 अप्रैल से 6 मई के बीच) के दौरान कुल तीन लाख 99 हजार 059 सैंपलों की जांच की गई है। इस दौरान प्रतिदिन औसतन 57 हजार आठ सैंपल जांचे गए हैं। अभी रोजाना करीब 40 प्रतिशत सैंपलों की आरटीपीसीआर जांच हो रही है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की शुरूआत के बाद से अब तक कुल 75 लाख 45 हजार 935 सैंपलों की जांच की गई है। इनमें से 28 लाख 15 हजार 701 सैंपलों की आरटीपीसीआर जांच और 47 लाख 30 हजार 234 सैंपलों की एंटीजन किट से जांच की गई है।   

07 May 2021 04:35PM,
by: Thaneshwar sahu