Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

  रायपुर :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य में कोरोना महामारी से बचाव और नियंत्रण के संबंध में चिकित्सा विशेषज्ञों से चर्चा कर महत्वपूर्ण सुझाव लिए। उन्होंने चर्चा करते हुए स्वास्थ्य और चिकित्सा से जुड़े सभी लोगों को कोरोना महामारी की इस लड़ाई में महत्वपूर्ण फ्रंटलाइन वर्कर्स बताया। उन्होंने इसमें शासकीय अस्पतालों के साथ-साथ निजी चिकित्सा संस्थानों से शासन को मिल रहे सहयोग की भी भरपूर सराहना की। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव तथा अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, अपर मुख्य सचिव रेणु जी. पिल्ले, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी और संचालक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण नीरज बंसोड उपस्थित थे।

30 Apr 2021 01:59PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन ने शासकीय सेवकों और उनके आश्रित परिजनों के इलाज के लिए राज्य के 87 और राज्य के बाहर स्थित 40 अस्पतालों को मान्यता दी है। शासकीय कर्मियों के इलाज के लिए चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 में कुल 127 अस्पतालों को मान्यता मिली है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव के अनुमोदन के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मान्यता प्राप्त अस्पतालों की सूची मंत्रालय से जारी की है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने राज्य शासन के सभी विभागों, राजस्व मंडल बिलासपुर के अध्यक्ष, सभी विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों और कलेक्टरों को मान्यता प्राप्त अस्पतालों की सूची प्रेषित की है।

30 Apr 2021 12:00PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार एवम् रायपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष तथा मानद सदस्य एम ए जोसेफ का आज उनके आवास में निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा 30 अप्रैल को पूर्वान्ह 11 बजे टाटीबंध स्थित निवास से आरम्भ होगी। मिलनसार स्वभाव के श्री जोसेफ ने पत्रकारिता के साथ लोगों को जोड़ने का काम किया। उन्होंने राजधानी में विभिन्न समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दीं। दैनिक नव भारत से वे लम्बे समय तक जुड़े रहे। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान दिया। वरिष्ठ पत्रकार रमेश नय्यर, आसिफ इकबाल, शेषकरण जैन, नीरव जी, गोपाल वोरा, कौशल किशोर मिश्र, नरेन्द्र पारख, दिवाकर मुक्तिबोध, नारायण भोई, तिरीराज साहू, शंकर पांडेय, रायपुर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अनिल पुसदकर, प्रेस क्लब अध्यक्ष दामु आम्बेडारे सहित प्रेस क्लब परिवार ने स्वर्गीय जोसेफ जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें तथा उनके परिवार को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

30 Apr 2021 11:17AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : लॉकडाउन के दौरान राजधानी के एक बार में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 4 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए है। ज्ञातव्य है कि प्रार्थी सत्यम तिवारी ने 28 अप्रैल को पुरानी बस्ती थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका भाठागांव में बार (जिलेट बार)है जो 9 अप्रैल से लॉकडाउन के चलते सील है। 26 अप्रैल को एक ग्राहक ने फोन कर के बताया कि आप के बार की लाइट जल रही है। 28 अप्रैल को 12:00 बजे प्रार्थी ने अपने दोस्त भूपिंदर आनंद के साथ वहाँ जाकर बाहर खिड़की से देखा तो अंदर की लाइट जल रही थी। फिर साइड में लगा शटर खोलकर अंदर ऊपर रेस्टोरेंट में गया जहां देखा कि रेस्टोरेंट में लगा एलईडी टीवी नहीं था तथा सामान बिखरा पड़ा था। रेस्टोरेंट में किचन होते हुए बाहर जाने के रास्ते में लगा दरवाजा टूटा हुआ था बार में रखा बीयर की बोतल, अंग्रेजी शराब, राशन समान व बर्तन एवं काउंटर के गल्ले में रखा लगभग 2000/रु कुल अनुमानित 75000/रु कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान निरीक्षक राजेश सिंह थाना प्रभारी थाना पुरानीबस्ती के निर्देशानुसार उप निरीक्षक अरुण कुमार एवं हमराह पेट्रोलिंग आरक्षक- 2036 राजकुमार एव अन्य स्टाफ़ के साथ सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपी की पहचान कर पता तलाश कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी जितेंद्र साहू उर्फ़ जरहा उम्र 20 साल निवासी गणेश चौक छिरापारा भाठागांव के कब्जे से एक एलइडी टीवी 55 इंच तथा नगदी 300/रु, आरोपी गजेंद्र यादव उम्र 23 साल निवासी नीम चौक बजरंगबली मंदिर के पास भाठागांव रायपुर से 2 नग कढ़ाई एवं 400/रु नगद, आरोपी मुकेश सोनकर उम्र 20 साल निवासी छीरापारा भाठागांव रायपुर से एक स्टील का थाली और गिलास एवं नगद 500/रु तथा आरोपी मनोज उर्फ माइकल की सुकलवा उम्र 26 साल निवासी भाठागांव रायपुर के कब्जे से नगद 300/रु जप्त कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय रिमाण्ड पर पेश किया गया।

30 Apr 2021 08:52AM,
by: Thaneshwar sahu