नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उसने राज्यों से कोरोना की दूसरी लहर के लिए तैयार रहने को कहा था। साथ ही सरकार इस बात को लेकर सतर्क थी कि पूरा देश तैयार रहे। सरकार ने कहा, 'किसी संभावित दूसरी लहर के दौरान देश को किसी तरह की कमी से बचाने के लिए केंद्र सरकार ने चार दिसंबर, 2020 (पहली लहर खत्म होने के बाद) को राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को राज्य एवं जिलावार कोविड बेड एवं अन्य जरूरतों के बारे में लिखा था। अदालत इस तथ्य से समझ सकती है कि केंद्र सरकार सतर्क थी।'
01 May 2021 12:56PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : भाजपा सांसद सुनील सोनी के बयान पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया व्यक्त की प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सांसद सुनील सोनी ने राज्य के सबसे गरीब आर्थिक रूप से कमजोर असहाय अंत्योदय कार्ड धारी युवाओं को पहले वैक्सीन लगाने का विरोध कर भाजपा के गरीब मजदूर किसान विरोधी चरित्र को सामने लाया है।केंद्र सरकार के नाकारापन के चलते ये टीकारण में ये परिस्थितियां निर्मित हुई है।एक ओर जहाँ केंद्र सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के द्वारा मांगी गई 50 लाख वैक्सीन डोज की आपूर्ति नही कर रही है वैक्सीन सप्लाई में रोड़ा लगा रही है वही दूसरी ओर भाजपा सांसद सुनील सोनी वैक्सीन के नाम से गंदी राजनीति कर रहे है।भाजपा सांसद सुनील सोनी जनता को बताये छत्तीसगढ़ को बिना रोक टोक पर्याप्त मात्रा में मांगी गई वैक्सीन के लिए अब तक उन्होंने क्या प्रयास किये है?क्या प्रधानमंत्री केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा किये है? क्योंकि वैक्सीन का नियंत्रण केंद्र सरकार के पास है।दुर्भाग्य की बात है जब मोदी सरकार देश के युवाओ से छिनकर साढ़े पांच करोड़ टीका विदेश भेजे तब सुनील सोनी के मुहँ में दही जमा था विरोध नही किये और जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार ने नागरिकों के लिये प्रयाप्त टीका की मांग केंद्र सरकार से की तब यही भाजपा राज्य के जनता के पक्ष में नही बल्कि मोदी सरकार की तरफदारी करते नजर आए।भाजपा सांसद सुनील सोनी में थोड़ी बहुत नैतिकता बांकी हो तो केंद्र सरकार पर राज्य सरकार द्वारा मांगी गई 50 लाख वैक्सीन डोज की डिलवरी कराने दबाव बनाए ताकि राज्य के 18 साल से 44 साल तक के 1 करोड़ 30 लोगों को टीका लगाने में देरी ना हो।
01 May 2021 12:56PM,by: Thaneshwar sahu
पंजाबी अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल को कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिप्पी वीकेंड लॉकडाउन में शूटिंग कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो यूनिट शूटिंग के लिए कोई परमिशन भी नहीं दिखा पाई। इसके बाद गिप्पी समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। वीकेंड लॉकडाउन में शूटिंग, अभिनेता गिप्पी समेत सात लोग गिरफ्तार
01 May 2021 12:33PM,by: Thaneshwar sahu
केंद्र सरकार ने कई कामों की समय सीमा बढ़ाई है। विलंब से आयकर रिटर्न भरने की तारीख भी बदली गई है। वित्त मंत्रालय ने जानकारी दी कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर को ध्यान में रखते हुए कई कामों की डेडलाइन को बढ़ाने का फैसला लिया गया है। विलंब से आयकर रिटर्न भरने सहित इन कामों की तारीख बदली
01 May 2021 11:21AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक लाभचंद बाफना ने कहा है कि लॉक-डाउन में बैंक सामान्य जनता के लिए बंद होने से कई प्रकार की दिक्कत का सामना करना पड रहा है। बैंक द्वारा चेक क्लीयरेंस का कार्य रोक दिया गया है जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
01 May 2021 10:32AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








