रायपुर : प्रदेश भाजपाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कांग्रेस के नेताओं द्वारा वैक्सीन पर की जा रही हल्की और सस्ती राजनीति पर गहरा अफ़सोस व्यक्त किया है. श्री साय ने कहा कि जनता को विद्रोह के लिए उकसाने के पी चिदंबरम के बयान से ऐसा लगता है कि कांग्रेस की दिलचस्पी लोगों की जान बचाने में नहीं बल्कि इस मुद्दे पर येन केन प्रकारेण अव्यवस्था का माहौल पैदा कर राजनीतिक लाभ उठाने की है. ऐसी मंशा निंदनीय है. उन्होंने कहा कि टीके के मुद्दे पर भी कांग्रेस केवल विरोध के लिए विरोध करती है. पहले सबको टीका लगे इसके लिए बयानबाजी और अब जब सबको टीके लगने की घोषणा हुई है तो कांग्रेस का कहना है कि ऐसी घोषणा अभी नहीं होनी चाहिए थी. इस तरह का दोहरा आचरण अस्वीकार्य है.
30 Apr 2021 04:22PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर अजय कुमार यादव द्वारा जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चैकी प्रभारियों को अपने - अपने थाना क्षेत्र में सूचना संकलन व मुखबीर लगाकर रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वालों के संबंध में सूचना एकत्र कर उन पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुये इस पर अंकुश लगाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।
30 Apr 2021 04:22PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ में 18 साल से ज्यादा उम्र के नागरिकों का वैक्सीनेशन शनिवार से शुरू हो जाएगा। इसकी पुष्टि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने की है। सिंहदेव ने कहा कि राज्य के सभी जगहों में समय पर वैक्सीन पहुंचने की तैयारी विभाग कर रही है, लेकिन जिन जगहों पर वैक्सीन की डोज समय पर नहीं पहुँच पाएगी वहां 2 मई से वैक्सीनेश शुरू होगा।
30 Apr 2021 03:23PM,by: Thaneshwar sahu
नई दिल्ली : कोरोना के बढ़ते प्रकोप और राजनीतिक हमलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मंत्रिपरिषद के सदस्यों से कोरोना प्रबंधन एवं भावी चुनौतियों पर चर्चा की। पीएम ने सभी से हर स्तर पर नजर बनाए रखने को कहा। कोरोना को 'सदी में एक बार आने वाली त्रासदी' बताते हुए प्रधानमंत्री ने भरोसा जताया कि केंद्र, राज्य और जनता के एकजुट प्रयास से देश यह जंग जीतेगा।
30 Apr 2021 02:27PM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








