रायपुर : कल (25.04.21) रायपुर सायबर सेल की टीम द्वारा रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते कुल 06 आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से 09 नग रेमडेसिविर इंजेक्शन, नगदी 1,58,400/- रूपये एवं 05 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर एवं थाना मौदहापारा में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही करने के साथ ही औषधि विभाग की टीम द्वारा भी आरोपियों के विरूद्ध औषधि अधिनियम के तहत् कार्यवाही कार्यवाही किया गया था। रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाला एम. आर. भी गिफ्तार
26 Apr 2021 03:46PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने एक समाचार वेबसाइट से बातचीत में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किए गए उस दावे को एकदम सफ़ेद झूठ करार दिया है कि उन्होंने (मुख्यमंत्री बघेल ने) छत्तीसगढ़ में कोरोना से लड़ने के बजाय असम के चुनाव को प्राथमिकता दी और जब असम में चुनाव प्रचार के लिए कुछ समय के लिए गए थे। तब प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर काफी कम थी। श्री साय ने कहा कि एक मुख्यमंत्री के तौर पर बघेल का यह दावा हास्यास्पद, सच से कोसों दूर और झूठ का पुलिंदा है, क्योंकि प्रदेश इस बात का साक्षी है कि मुख्यमंत्री बघेल पहले विधानसभा का बज़ट सत्र समय पूर्व स्थगित कर असम गए और उसके बाद केवल क्रिकेट मैच कराने रायपुर आये। बघेल ने प्रदेश को कोरोना से जूझने के लिए उसके हाल पर छोड़कर अपने ग़ैर-ज़िम्मेदाराना राजनीतिक चरित्र का परिचय दिया।
26 Apr 2021 03:12PM,by: Thaneshwar sahu
नई दिल्ली : सरकार ने कहा है कि अब घर के अंदर भी संक्रमण के लक्षणों के मद्देनजर मास्क लगाना जरूरी हो गया है। इससे कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने में मदद मिलेगी। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की निगरानी पर फोकस की जरूरत है। मंत्रालय ने कहा कि लोगों को चाहिए कि वे कोविड प्रोटोकॉल का 100 फीसद पालन करें और मास्क लगाएं। इसके अलावा रेमडेसिविर को लेकर डर का माहौल न बनाएं। मंत्रालय ने जारी बयान में कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए संक्रमण चेन को तोड़ना जरूरी हो गया है।
26 Apr 2021 02:57PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : पूर्व सीएम रमन सिंह ने सीएम भूपेश बघेल को पत्र लिखकर लाॅकडाउन के दौरान 2 हजार रुपए आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है। पूर्व सीएम ने अपने पत्र में लिखा है कि निराश्रित, विधवा पेंशनधारियों और स्ट्रीट वेंडरों को 2 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए। कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए प्रदेश की 28 जिलों में लाॅकडाउन लगा दिया गया है। वहीं, बिगड़ते हालात को देखते हुए 27 जिलों में लाॅकडाउन बढ़ा दिया गया है। कुछ जिलों में 5 मई तक तो कुछ जिलों में 6 मई तक लाॅकडाउन बढ़ाया गया है। हालांकि लाॅकडाउन के दौरान सरकार ने स्ट्रीट वेंडरों को फल, सब्जी और किराना बेचने की छट दी है।
26 Apr 2021 01:22PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के परिप्रेक्ष्य में 17 अप्रैल 2021 को रायपुर स्थित राजधानी सुपर स्पेश्यलिटी हॉस्पिटल, पचपेड़ी नाका रायपुर में घटित आगजनी की घटना में 6 मृतको के परिजनों के लिए प्रत्येक मृतक परिवार को 4 लाख के मान से कुल 24 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
26 Apr 2021 12:30PM,by: Thaneshwar sahu
कोलकाता, कोरोना संक्रमण के बीच बंगाल विधानसभा चुनाव के सातवें चरण का मतदान जारी है। यह दौर चुनाव आयोग के लिए अग्निपरीक्षा से कम नहीं है, क्योंकि चुनावी हिंसा के लिए कुख्यात मुर्शिदाबाद और मालदा में मतदान है। यही वजह है कि इन दोनों ही जिलों में दो चरणों में मतदान कराने का निर्णय लिया गया है। बांग्लादेश की सीमा से लगे होने के चलते चुनौती और भी बड़ी है। आयोग का ध्यान अब सुरक्षा इंतजाम के साथ-साथ कोरोना महामारी से बचाव पर भी है। इस बाबत प्रशासन और चुनाव कर्मियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं।
26 Apr 2021 11:25AM,by: Thaneshwar sahu
दंतेवाड़ा : बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों के चलाए जा रहे अभियान का नक्सलियों ने विरोध करते हुए आज भारत बंद का ऐलान किया है। वहीं कल देर रात सुकमा के निर्माण कार्य में लगे वाहनों को आग के हवाले कर दिया। सरकार की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार का नक्सली लगातार विरोध कर रहे हैं। इसे लेकर नक्सलियों ने 26 अप्रैल सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया है। नक्सलियों ने सड़कों पर पोस्टर और बैनर लगाए हैं। जहां नक्सलियों ने बैनर लगाया है, वहां से सीआरपीएफ-195 बटालियन का कैंप महज 500 मीटर की दूरी पर है। नक्सलियों ने इन बैनर में भारतीय सेना की तैनाती का भी विरोध जताया है। बैनर-पोस्टर में लोगों से अपील की गई है कि वह इस अघोषित युद्ध के खिलाफ सड़क पर उतरे। साथ ही दंडकारण्य में सेना की तैनाती का विरोध करें।
26 Apr 2021 08:58AM,by: Thaneshwar sahu
नई दिल्ली, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के चपेट में 3,52,991 लोगों के मामले दर्ज किए गए वहीं अब तक 2812 लोगों की जान चली गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब तक देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1,73,13,163 हो गया है और अब तक हुए मौतों का आंकड़ा 1,95,123 है। 2019 के अंत में चीन से निकले घातक कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पूरी दुनिया अब तक महामारी से जूझ रही है लेकिन अभी भारत में कोहराम मचा है। हालांकि दुनिया के अन्य देशों से मदद मिलनी शुरू हो गई है।
26 Apr 2021 07:31AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





