नई दिल्ली : देश में कोरोना संकट के बीच ऑक्सीजन की किल्लत से देश जूझ रहा है। इसको लेकर सरकार की ओर से एक बड़ा कदम उठाया गया है। पीएम मोदी ने देश में ऑक्सीजन की किल्लत कम करने को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। देश में पीएम केयर्स फंड से सरकारी अस्पतालों में 550 से अधिक ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट स्थापित किए जाएंगे।
25 Apr 2021 02:16PM,by: Thaneshwar sahu
इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के सुपर संडे में आज शाम दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदरबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच टक्कर होगी। यह मैच यह मैच हैदरबाद की टीम के लिए ज्यादा अहम है क्योंकि उसे लगातार तीन हार के बाद पिछेले मुकाबले में ही पहली जीत नसीब हुई है। दिल्ली की टीम ने चार में तीन मैच जीतकर अपना टॉप फॉर्म कायम रखा है।
25 Apr 2021 12:58PM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मानवसेवा को देखने के लिए व्यक्ति को सबसे पहले राजनैतिक पार्टियों,सम्प्रदाय, धर्म,जाति, लिंग से ऊपर उठकर सोचना होता है और सोचना भी चाहिए। मैं किसी भी राजनैतिक पार्टी का सदस्यता शुल्क देकर सदस्य नही बना हूँ और न ही ऐसी ही वर्तमान में चाहत है लेकिन किसी राजनैतिक पार्टी के पीछे बैठे लोग अगर मानवसेवा के लिए नगर,शहर,राज्य सहित देश मे कार्य करते है तो निःसंदेह उनकी तारीफ होनी चाहिए। साधुवाद
25 Apr 2021 12:24PM,by: Thaneshwar sahu
नई दिल्ली ; दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। अब इसे 26 अप्रैल से बढ़ाकर 2 मई तक के लिए कर दिया गया है। 2 मई सुबह पांच बजे तक लाकडाउन रहेगा। इस बीच सभी आवश्यक सेवाएं उसी तरह से जारी रहेंगी जैसी पहले जारी थी। बाकी किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इससे कोरोना संक्रमण रोकने में मदद मिलेगी। रविवार को डिजिटल प्रेस वार्ता करते हुए उन्होंने ये जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में पड़ रही आक्सीजन की कमी के बारे में भी बताया।
25 Apr 2021 11:55AM,by: Thaneshwar sahu
सुकमा, जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सुरक्षाबल के जवानों ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें दो लाख के इनामी नक्सली के साथ विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। तोंगपाल थाने से जिला बल और सीआरपीएफ 227 की सयुक्त पार्टी सूचना पर सर्चिंग के लिए प्रतापगिरी और कोलेमकोंटा की पहाड़ियों के लिए रवाना हुए थे। इसी बीच कुछ संदिग्ध जवानों का पीछा कर रहे थे, जब घेराबंदी की गई तो एक संदिग्ध पकड़ा गया। पूछताछ करने पर अपनी पहचान मुया उर्फ मुकेश आंध्र-ओडिशा बॉर्डर स्पेशल जोनल कमेटी सेक्शन ए सदस्य के रूप में हुई। सरकार ने नक्सली मुकेश पर दो लाख का इनाम घोषित किया है। गिरफ्तार नक्सली मुया उर्फ मुकेश के पास से नक्सली वर्दी, जिलेटिन रॉड, डेटोनेटर, 303 रायफल जिंदा कारतूस समेत काफी सामग्री बरामद की गई है। वहीं पिछले कई वर्षों से नक्सल संगठन के लिए कुकर बम और बूबी ट्रेप लगाने का काम करता था। जिसे आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने जेल दाखिल कर दिया है। दूसरी कार्यवाही में डीआरजी और सीआरपीएफ 226 की सयुक्त पार्टी एरिया डोमिनेशन के लिए तराई टिकरा इलाके की ओर निकली थी, सर्चिंग के दौरान दो संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ में दोनों ने अपनी पहचान मुचाकि हड़मा और मुचाकी देवा के रूप में बताई। पिछले कई वर्षों से नक्सल संगठन में काम करते हुए लूटपाट और आगजनी की बात स्वीकार की। पूछताछ के बाद 33 न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय नेदोनों को जेल दाखिल कर दिया है। दो लाख के इनामी सहित तीन नक्सली गिरफ्तार
25 Apr 2021 10:53AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








