रायपुर : अवंति विहार व्यापारी संघ के संरक्षक राजकुमार राठी,अशोक गुप्ता, अध्यक्ष संतोष गंगवानी, महामंत्री किशोरचंद नायक ने बताया कि राजधानी के जिलाधीश द्वारा किराना सामान की होम डिलीवरी का आदेश जारी किया गया था एवं आदेश जारी करने के 3 दिन बाद ही सभी ज़रूरत के सामान किराना दुकानों में समाप्त हो गए है,ऐसी स्थिति में किराना सामान की ज़रूरतमंद जनता दर-दर भटकने मजबूर हो गयी है। थोक बाजार नहीं खुलने से किराना दुकान में नही मिल रहा सामान-राठी
24 Apr 2021 11:02AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के रूप में अपग्रेड करने का अनुरोध किया है। उन्होंने पत्र में उल्लेख किया है कि कोविड महामारी के कारण वैश्विक आर्थिक मंदी के बावजूद छत्तीसगढ़ देश के सबसे तेजी से बढ़ते राज्यों में से एक रहा है।औद्योगिक मोर्चे पर राज्य के समृद्ध खनिज संसाधनों पर आधारित लोहा और इस्पात, सीमेंट, विद्युत और अन्य कोर क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद छत्तीसगढ़ विकास की और अधिक बेहतर संभावनाओं के लिए तैयार है।
24 Apr 2021 08:47AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर :छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर भयावह बनी है, लेकिन इसके साथ ही कोरोना से लड़ने और जीतने का जज्बा भी उतनी ही जोश से उभरा है। इस जोश को जिले के स्वयंसेवी संगठनों के साथ-साथ सेवाभावी नागरिकों तथा औद्योगिक और व्यवसायिक संगठनों ने सहयोग करके और भी अधिक गति प्रदान की है ।
24 Apr 2021 07:25AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के समस्त संभागायुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों, कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को नोवेल कोरोना वायरस के नये वेरियन्ट के संक्रमण पर नियंत्रण के परिप्रेक्ष्य में छत्तीसगढ़ राज्य में आने वाले यात्रियों के लिए कोविड टेस्ट जांच के संबंध में दिशानिर्देश जारी किये गए है। जारी दिशानिर्देशों में उल्लेखित है कि राज्य में हवाई मार्ग, रेल अथवा सड़क मार्ग से आने वाले सभी यात्रियों की 72 घंटे के भीतर की कोविड निगेटिव रिपोर्ट प्रस्तुत किया जाना अनिवार्य होगा। रिपोर्ट निगेटिव होने पर छत्तीसगढ़ राज्य में प्रवेश की अनुमति दी जा सकती है। ऐसे यात्री जिनकी निगेटिव कोविड रिपोर्ट है और कोविड-19 के लक्षण नहीं है, उन्हे स्वास्थ्य विभाग के एसओपी अनुसार होम
24 Apr 2021 06:56AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा राज्य में आवश्यक जीवन रक्षक रेमडेसिविर इंजेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न जिलों में पदस्थ औषधि निरीक्षकों की ड्यूटी औषधि अनुज्ञप्तिधारी सी एण्ड एफ/स्टॉकिस्ट की संस्था में लगाई गई है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार महासमुंद के अवधेश भारद्वाज की मे. माइलन फार्मास्यूटिल लिमिटेड के रायपुर स्थित समस्त स्टॉकिस्ट, भास्कर सिंह राठौर बेमेतरा की मे. प्रकाश एजेंसी, सरोना रायपुर (सी एण्ड एफ हेटेरो हेल्थ केयर लिमिटेड), सुनील खरांशु गरियाबंद की मे. राजेश फार्मा डुमरतराई, रायपुर/मे. तुल्सयान एजेंसी, ओल्ड मेडिकल काम्प्लेक्स, रायपुर (स्टॉकिस्ट-जुबलिएन्ट फार्मा लिमिटेड), सुमित देवांगन धमतरी की डॉ. रेड्डी लेबोरेटरिस लिमिटेड, ग्राम बनरसी (माना के पास) रायपुर, रामबृजेश प्रजापति बलौदाबाजार की मे. सनफार्मा इंडस्ट्रीज प्रा. लिमिटेड, नथानी काम्प्लेक्स श्याम नगर रायपुर, बृजराज सिंह दुर्ग की मे. जॉयडस हेल्थ केयर प्रा. लि. मोहन नगर थाना दुर्ग तथा सुनील पंडा सुकमा की मे. सिप्ला लिमिटेड, नागपुर के रायपुर स्थित समस्त स्टॉकिस्ट के फर्म की जानकारी संधारित करने के लिए ड्यूटी लगाई गई है। संबंधित औषधि निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि फर्म/संस्था द्वारा क्रय एवं विक्रय किए गए औषधि रेमडेसिविर इंजेक्शन की संपूर्ण जानकारी प्रतिदिन शाम 5 बजे निर्धारित प्रपत्र में संधारित कर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
24 Apr 2021 06:27AM,by: Thaneshwar sahu
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते आक्सीजन को लेकर मची अफरा तफरी के बीच सरकार दूसरे देशों से उच्च क्षमता वाले आक्सीजन टैंकर मंगाने की तैयारी में है। सिंगापुर और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ इसको लेकर बातचीत भी चल रही है। सरकार ने राज्यों को उत्पादन बढ़ाने के लिए बंद पड़ी आक्सीजन इकाइयों को दोबारा चालू करने के भी निर्देश दिए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा देश में कोरोना के हालात की समीक्षा करने के बाद यह पहल की गई है। शाह ने आक्सीजन का उत्पादन बढ़ाने के लिए कई निर्देश दिए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी है।
24 Apr 2021 06:00AM,by: Thaneshwar sahu
देश में कोरोना संक्रमण हर दिन बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में भारत में 3 लाख 46 हजार 786 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 2 हजार 624 लोगों की जान गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए आंकड़ों के मुताबिक, 2,19,838 मरीज ठीक भी हुए हैं। अबतक देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1,66,10,481 पहुंच गया है, जिसमें से एक्टिव मामलों की संख्या 25,52,940 है। वहीं मरनेवालों की संख्या 1,89,544 तक पहुंच गई है। बता दें कि पिछले कई दिनों से देश में तीन लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए देश में सख्त प्रतिबंध भी लगाए हैं। अधिकतर राज्यों में वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू भी लगाया गया है ताकी इस संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके।
24 Apr 2021 06:00AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




