Thaneshwar sahu

Generic placeholder image

रायपुर : वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार राज्य में विभाग द्वारा वनों की सुरक्षा के लिए अभियान लगातार जारी है। इस कड़ी में मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर वन मंडलाधिकारी बिलासपुर के कुशल मार्ग दर्शन में टीम द्वारा लगभग 3 लाख रूपए मूल्य के सागौन लट्ठा सहित एक महिन्द्रा पिकअप वाहन की जप्ती की गई है। यह कार्रवाई बेलगहना परिक्षेत्र में गत दिवस रात्रि लगभग 3.30 बजे टीम द्वारा रात्रि गश्त के दौरान की गई। इस कार्रवाई में वाहन पिकअप क्रमांक सीजी 10-सी-1453 के साथ 17 नग सागौन लट्ठा को जप्त की गई। आरोपी अंधेरे का फायदा उठाते हुए वाहन की चाबी के साथ फरार हो गए। आरोपियों के खिलाफ वन अपराध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई में परिक्षेत्र अधिकारी बेलगहना विजय साहू, परिक्षेत्र सहायक मोहम्मद शमीम तथा पंकज साहू, मूलेश जोशी आदि विभागीय अमले का सराहनीय योगदान रहा।

09 Apr 2021 07:52AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

प्रदेश में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण की मुहीम जोरों पर है। इसी बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सुबह 10:30 बजे अपने रायपुर निवास परिसर में यूनिसेफ की `रोको अउ टोको` परियोजना के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद मुख्यमंत्री बघेल ने 11:00 बजे पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय पहुंचकर कोरोना वैक्सीन की पहली डोज़ लगवाई। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे भी कोरोना टीकाकरण के लिए आगे आएं और कोरोना का खत्म करने टीका अवश्य लगवाएं। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, स्वास्थ्य विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी. पिल्लै, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला, चिकित्सा शिक्षा विभाग के संचालक डॉ. आर.के. सिंह, कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव, रायपुर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. विष्णु दत्त, डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विनीत जैन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मीरा बघेल मौजूद थीं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

09 Apr 2021 07:08AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

वाराणसी: ज्ञानवापी मामले में वाद मित्र विजय शंकर रस्तोगी द्वारा परिसर का पुरातात्विक सर्वेक्षण कराने की अपील पर पक्षकारों की बहस पूरी हो चुकी है। पूर्व में बहस के दौरान दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद सिविल जज (सीनियर डिवीजन फास्टट्रैक) आशुतोष तिवारी ने दो अप्रैल को निर्णय के लिए आठ अप्रैल की तिथि तय कर दी थी। आखिरकार लंबे समय बाद ज्ञानवापी मामले में पुरातात्विक सर्वेक्षण कराने के वादमित्र विजय शंकर रस्तोगी की अपील (प्रार्थना पत्र) को कोर्ट ने मंजूर कर लिया है। वहीं, सुन्‍नी सेंट्रल वक्‍फ बोर्ड के अधिवक्‍ता अभय नाथ यादव ने कहा कि वह फैसले से संतुष्‍ट नहीं हैं और इसे हाइकोर्ट में चुनौती देंगे। अदालत के फैसले को लेकर परिसर में काफी गहमागहमी का दौर सुबह से ही बना रहा, लंच के बाद दोपहर ढाई बजे फैसला आते ही प्रकरण को लेकर चर्चा का माहौल बना रहा। 

08 Apr 2021 04:34PM,
by: Thaneshwar sahu