छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) में टूट के आसार दिख रहे हैं। पार्टी के दो विधायक देवव्रत सिंह व प्रमोद शर्मा के इस्तीफे की खबर राजनीतिक गलियारों में चल ही रही थी कि जकांछ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के ट्वीट से इस्तीफे की बात पर पुष्टि होती दिख रही है। अलग दल बनाने के लिए जकांछ से देना होगा इस्तीफा : अमित जोगी
14 Jul 2021 07:28AM,by: Vikash Kumar
भारतीय वायु सेना जुलाई के अंत तक राफेल लड़ाकू विमान की दूसरी स्क्वाड्रन का संचालन करने की संभावना है और इसे पश्चिम बंगाल के हाशिमारा वायुसेना अड्डे पर तैनात किया जायेगा. राफेल विमानों की पहली स्क्वाड्रन हरियाणा के अंबाला वायुसेना स्टेशन पर तैनात है. भारत द्वारा लगभग 59,000 करोड़ रुपये की लागत से 36 विमानों की खरीद के लिए फ्रांस के साथ एक अंतर-सरकारी समझौते पर हस्ताक्षर करने के लगभग चार साल बाद, अत्याधुनिक पांच राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप 29 जुलाई, 2020 को भारत पहुंची थी.
14 Jul 2021 06:58AM,by: Vikash Kumar
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य न करवाया जाए। कोर्ट ने इस संबंध में शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 नियमावली के नियम 27 व इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा सुनीता शर्मा व अन्य की जनहित याचिका में पारित आदेश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि संबंधित प्राधिकारी प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर इस नियम के अनुपालन का निर्देश दें।
14 Jul 2021 06:58AM,by: Vikash Kumar
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह अक्सर ही सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं. इसके साथ ही वह अपनी दिनचर्या की जानकारी भी फैंस के साथ शेयर करने से नहीं चूकते. हाल ही में बिग-बी ने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट किया जिसके चलते उन्हें लोगों के ट्रोलिंग का सामना कारना पड़ा. उन्होंने दो महान शायर के नाम से फेक शायरी पोस्ट की जिसके चलते वे लोगों के निशाने पर आ गए.
14 Jul 2021 06:02AM,by: Vikash Kumar
भारत के खिलाफ वनडे, टी20 सीरीज से पहले श्रीलंका के खिलाड़ियों को दिग्गज गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन ने फटकार लगाई है. मुरलीधरन ने दावा किया है कि श्रीलंका क्रिकेट के अनुबंध के मुद्दे पर कुछ सीनियर खिलाड़ी जूनियरों पर दबाव बना रहे हैं. पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज और कुसल परेरा जैसे सीनियर खिलाडियों के साथ टीम के कई दूसरे खिलाड़ी भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को लेकर श्रीलंका क्रिकेट के साथ लंबे समय तक चले आ रहे विवाद में शामिल हैं. इंग्लैंड दौरे से पहले कई श्रीलंकाई क्रिकेटरों ने वेतन विवाद के कारण बोर्ड के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया था. उन्होंने हालांकि बाद में दौरे के अनुबंध पर इंग्लैंड के खिलाफ खेलने के लिए हामी भर दी थी.
14 Jul 2021 05:04AM,by: Vikash Kumar
क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, महेन्द्र सिंह धोनी और मोहम्मद अजरुद्दीन के बाद सौरव गांगुली की जीवनी पर बायोपिक बनने की खबर आ रही है. सौरव गांगुली इंडियन क्रिकेट कैप्टन रह चुके हैं. पूर्व क्रिकेटर और इंडियन क्रिकेट के बोर्ड ऑफ कंट्रोल के प्रेसिडेंट सौरव ने इस प्रोजेक्ट के लिए हामी भी भर दी है. रिपोर्ट्स की मानें तो यह बड़े बजट की फिल्म हो सकती है. 200 से 250 करोड़ के बजट में यह फिल्म बनेगी. कहा यह भी जा रहा है कि सौरव गांगुली की भूमिका में रणबीर कपूर नजर आएंगे. " पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली पर बनेगी बायोपिक, भरी हामी
13 Jul 2021 07:08PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




