टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा अंकिता लोखंडे ने अपने नए शो पवित्र रिश्ता 2 की शूटिंग शुरू कर दी है। पवित्र रिश्ता 2 के सेट से बीते दिन कई तस्वीरें सामने आईं, जिनमें अंकिता लोखंडे अपने को-स्टार शहीर शेख के साथ नजर आ रही थीं। इन तस्वीरों को देख अंकिता लोखंडे के फैंस सांतवे आसमान पर पहुंच गए क्योंकि इसी शो ने अंकिता को उनकी पसंदीदा स्टार बनाया था। अंकिता लोखंडे पवित्र रिश्ता 2 में घरेलू महिला के अवतार में नजर आएंगी।
13 Jul 2021 07:08PM,by: Vikash Kumar
युवा कांग्रेस के नव नियुक्त पदाधिकारियों का दुर्ग आगमन हुआ। संभाग से लेकर जिले के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने दुर्ग के नेताओं और संगठन पदाधिकारियों की बैठक ली। इसमें संगठन विस्तार से लेकर भावी वक्त के लिए रूपरेखा पर चर्चा हुई। वहीं दुर्ग के पदाधिकारियों ने संगठन के नवनियुक्त नेताओं का स्वागत किया।
13 Jul 2021 07:04PM,by: Vikash Kumar
तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। प्रदर्शनकारी किसानों ने साफ किया है कि वो इस मॉनसून सत्र के दौरान भी संसद के बाहर अपनी आवाज उठाएंगे। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने मंगलवार को कहा कि किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। राकेश टिकैत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 'सरकार बातचीत करने की इच्छुक नहीं है। हम 22 जुलाई को संसद के बाहर जाकर बैठेंगे। 200 लोग वहां रोज जाएंगे।' राकेश टिकैत ने अपने ट्विटर हैंडल से एक पोस्टर जारी करते हुए लिखा कि 'संसद अगर अहंकारी और अड़ियल हो तो देश में जनक्रांति निश्चित होती है।'
13 Jul 2021 04:08PM,by: Vikash Kumar
यात्री किराए में बढ़ोतरी की मांग को लेकर बस संचालकों ने छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के बसों के महाबंद की घोषणा किया था। बस संचालकों ने अब हड़ताल खत्म कर दिया है। परिवहन मंत्री से मिले आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म कर दी गई है। अब कल से यात्री बसें सुचारू रूप से चलेंगी। आज शाम बस ऑपरेटर्स के प्रतिनिधि मंडल और परिवहन मंत्री की मुलाकात हुई। किराया बढ़ाये जाने को लेकर हुई बातचीत में मंत्री मोहम्मद अकबर ने सकारात्मक आश्वासन दिया है। इसके बाद बस ऑपरेटरों ने हड़ताल खत्म कर दिया।
13 Jul 2021 03:45PM,by: Vikash Kumar
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग लद्दाख में कर रहे हैं. आमिर खान अपनी पूरी टीम के साथ यहां पहुंचे हैं, जहां उनकी पूर्व पत्नी किरण राव भी उनके साथ यहां मौजूद हैं. इस बीच एक्टर की फिल्म की टीम पर लद्दाख में प्रदूषण फैलाने का इल्जाम लगाया गया है. ‘लाल सिंह चड्ढा’ की टीम यहां इस फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग कर रही है. ऐसे में लद्दाख से कुछ खास वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें फिल्म की टीम को कचरा फैलाते हुए देखा गया है.
13 Jul 2021 03:33PM,by: Vikash Kumar
रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड के सीईओ किरील दिमित्रीव ने कहा कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया सितंबर 2021 से स्पुतनिक वी वैक्सीन का उत्पादन शुरू करेगा. साथ ही कहा कि स्पुतनिक वैक्सीन के पहले बैच के सितंबर में तैयार होने की उम्मीद है. इसके अलावा कहा कि कुछ दूसरे मैन्युफैक्चरर भी भारत में इस वैक्सीन का उत्पादन करने के लिए तैयार हैं.
13 Jul 2021 03:06PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






