कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच कई राज्यों में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पूर्वोत्तर राज्यों में कोरोना के हालात पर चर्चा की। इसमें असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मेघालय, सिक्किम, त्रिपुरा और नगालैंड के मुख्यमंत्री शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने संभावित तीसरी लहर पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हिल स्टेशन, मार्केट में बिना मास्क और प्रोटोकॉल के बिना भारी भीड़ का उमड़ना ठीक नहीं है। यह हमारे लिए चिंता का विषय है। तीसरी लहर को रोकने के लिए मस्ती पर लगाना होगा विराम : पीएम मोदी
13 Jul 2021 10:43AM,by: Vikash Kumar
बलात्कार के आरोप में जेल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा चीफ गुरमीत राम रहीम को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राम रहीम को एंडोस्कोपी के लिए एम्स लाया गया है। एम्स के डॉक्टरों ने बताया कि राम रहीम को अस्पताल में कितने दिन तक निगरानी में रखा जाएगा, इसका फैसला उसके स्वास्थ्य को देखते हुए लिया जाएगा।
13 Jul 2021 10:40AM,by: Vikash Kumar
उत्तराखंड सरकार ने सावन महीने में होने वाली कांवड़ यात्रा को परमिशन देने पर विचार करने की बात कही है। इस बीच राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने कांवड़ यात्रा को मंजूरी न दिए जाने की मांग की है। आईएमए की उत्तराखंड यूनिट ने कहा कि ऐसा करने से कोरोना की तीसरी लहर का सामना करना पड़ सकता है। आईएमए उत्तराखंड के सचिव अजय खन्ना की ओर से लिए गए पत्र में कहा गया है, 'हमारी आपसे अपील है कि कांवड़ यात्रा को मंजूरी न दें। देश के तमाम एक्सपर्ट्स ने कहा है कि जुलाई और अगस्त के दौरान कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है।'
13 Jul 2021 10:06AM,by: Vikash Kumar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पूर्वोत्तर के मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना पर समीक्षा बैठक की. प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना के खतरे को समझाते हुए कहा कि हमें पहले से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि माइक्रोकंटेनमेंट जोन बनाएं, इससे जिम्मेदारी भी तय होगी. उन्होंने कहा कि यह बहरुपिया वायरस है, इसके म्यूटेंट से हमें सावधान रहना होगा. इसकी रोकथाम और इलाज पर फोकस करना है.
13 Jul 2021 10:05AM,by: Vikash Kumar
अमेरिका के नेब्रास्का में एक बर्गर किंग आउटलेट के पूरे स्टाफ ने अचानक ही अपने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने रेस्तरां के बाहर एक तख्ती छोड़ दी जिस पर लिखा था, "हम सब नौकरी छोड़ रहे हैं, कष्ट के लिए खेद है"। एक खबर के अनुसार, कर्मचारी काम करने की स्थिति से खुश नहीं थे, और उन्होंने इस मुद्दे को मैनेजमेंट के आगे उठाया भी था लेकिन मामले में कुछ भी फैसला नहीं लिया गया।
13 Jul 2021 09:29AM,by: Vikash Kumar
सोशल वर्कर साकेत गोखले के खिलाफ अवमानना के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि साकेत गोखले संयुक्त राष्ट्र की पूर्व सहायक महासचिव लक्ष्मी पुरी के खिलाफ किए गए सभी ट्वीट तुरंत डिलीट करें. साथ ही कहा कि अगर वो डिलीट नहीं करते तो ट्विटर इन ट्वीट्स को हटाए. साथ ही हाईकोर्ट ने कहा कि गोखले लक्ष्मी पुरी के खिलाफ कोई नया ट्वीट नहीं करेंगे. इसके साथ ही कोर्ट ने गोखले के खिलाफ अवमानना का मामला चलाने की इजाजत दी है.
13 Jul 2021 09:28AM,by: Vikash Kumar
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के यात्रियों के लिए खुरदा रोड उधना खुरदा रोड के मध्य 1 फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी जा रही है। यह गाड़ी संख्या 08585 दिनांक 12 जुलाई 2021 सोमवार को खुर्दा रोड से 20:30 बजे रवाना होकर अगले दिन 11:00 बजे रायपुर 12:10 बजे दुर्ग 14:05 बजे गोंदिया होते हुए 3:40 बजे 14 जुलाई 2021 को बुधवार को उधना पहुंचेगी ।
13 Jul 2021 08:58AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


