टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इन दिनों इंग्लैंड में हैं और उनके साथ पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका भी हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 4 अगस्त से होना है और इससे पहले टीम इंडिया को एक छोटा सा ब्रेक मिला है। 23 जून को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खत्म हुआ था और इसके बाद से टीम इंडिया के खिलाड़ी इंग्लैंड में ब्रेक पर हैं। विराट और अनुष्का ने हाल में ही बेटी वामिका का छठा मंथ बर्थडे मनाया था। अनुष्का ने हाल में इंस्टाग्राम पर अपनी एक सेल्फी शेयर की, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। इस फोटो में अनुष्का ने गोल फ्रेम का चश्मा लगा रखा है, जिसमें उनके सामने बैठे विराट कोहली भी नजर आ रहे हैं।
14 Jul 2021 02:33PM,by: Vikash Kumar
बीजेपी ने पीयूष गोयल को राज्यसभा में सदन के नेता के रूप में नियुक्त किया है. संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले बीजेपी ने ये बड़ा फैसला लिया है. मानसून सत्र 19 जुलाई से शुरू हो रहा है. हाल ही में हुए नए कैबिनेट विस्तार में पीयूष गोयल अब वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय और उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अलावा कपड़ा मंत्रालय का भी प्रभार संभाल रहे हैं. बीजेपी ने चुना पीयूष गोयल को राज्यसभा में सदन का नेता
14 Jul 2021 01:50PM,by: Vikash Kumar
यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा है कि 25 जुलाई से पहले सरकार कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारी पूरी कर लेगी. उन्होंने कहा कि यह राज्य की जिम्मेदारी है और हम सुनिश्चित करेंगे कि श्रद्धालुओं की आरटीपीसीआर टेस्टिंग हो. स्वास्थ्य मंत्री ने ये भी कहा कि यह आस्था का विषय है और हर साल की तरह यह यात्रा होगी.
14 Jul 2021 12:59PM,by: Vikash Kumar
देश भर में पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों की वजह से हहाकार मचा हुआ हैं. समाज के मध्यम और निम्न वर्ग के लोग महंगाई की मार से परेशान हैं. देश में लगातार बढ़ रही महंगाई की वजह से विपक्ष के नेता लगातार सरकार को घेर रहे हैं. इसी क्रम में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन करने का एलान किया है.
14 Jul 2021 12:59PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




