Vikash Kumar

Generic placeholder image

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस बुधवार से प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष मोहन मरकाम ने आज राजधानी में साइकिल रैली निकाली। बता दें कि साइकिल यात्रा जयस्तंभ चौक से शुरू होकर कोतवाली, सदर बाजार, आजाद चौक, हांडी पारा, रामसागर पारा, राठौर चौक, दुर्गा कॉलेज, ग्लोबल चौक होते हुए शास्त्री चौक पर खत्म हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा का जगह जगह स्वागत किया। साथ ही रैली के अंत में चूल्हा जलाकर पानी में पकौड़ा तला गया। रैली में संसदीय सचिव व विधायक विकास उपाध्याय, महापौर ऐजाज ढेबर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे समेत सैकड़ों कार्यकर्ता साइकिल पर सवार दिखे।

14 Jul 2021 12:01PM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला अगले महीने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की भारतीय अध्यक्षता के दौरान समुद्री सुरक्षा, संयुक्त राष्ट्र शांति अभियान और आतंकवाद विरोधी विषयों सहित वैश्विक दुनिया के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से इन बैठकों की अध्यक्षता करेंगे, जबकि विदेश मंत्री एस. जयशंकर और विदेश सचिव श्रृंगला अगले महीने न्यूयॉर्क के दौरे पर जाएंगे, जहां वे 2021 में एक महीने लंबी यूएनएससी की भारतीय अध्यक्षता के कार्यकाल को गाइड करेंगे. भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का दो साल के लिए अस्थायी सदस्य है. ये अवधि 2022 के अंत में पूरी होगी.

14 Jul 2021 12:00PM,
by: Vikash Kumar