कैरेबियाई क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज क्रिस गेल ने टी20 क्रिकेट में खास मुकाम हासिल कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में गेल ने 38 गेंद पर 67 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान गेल के बल्ले से सात छक्के और चार चौके निकले। इस दौरान गेल ने टी20 क्रिकेट में 14,000 रन पूरे कर लिए। टी20 क्रिकेट में 14,000 रनों का आंकड़ा छूने वाले क्रिस गेल दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मैच से पहले गेल के खाते में 13,971 रन थे, 67 रनों की पारी के साथ उन्होंने 14,000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। गेल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह विकेट से जीत दर्ज की।
13 Jul 2021 08:42AM,by: Vikash Kumar
गुरुग्राम के पटौदी में चार जुलाई को लव जिहाद और धर्मांतरण को लेकर बुलाई गई एक महापंचायत में भड़काऊ भाषण देने वाले राम भक्त गोपाल को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राम भक्त को पुलिस द्वारा सोमवार कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। गोपाल पर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के बाहर प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग करने का भी आरोप है। गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रविवार को विभिन्न धाराओं में पटौदी थाने में मामला दर्ज किया था। पटौदी की महापंचायत में भड़काऊ भाषण देने वाला गोपाल गिरफ्तार
13 Jul 2021 08:04AM,by: Vikash Kumar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जुलाई को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे। इस दौरान वह अलग-अलग 400 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की शुरुआत भी करने वाले हैं। इस साल वाराणसी में होने वाला पीएम का यह पहला दौरा होगा। 2022 में होने वाले चुनाव के लिए पीएम मोदी गुरुवार को ही बिगुल फूंकने वाले हैं। यूपी सरकार के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, अगले साल की शुरुआत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों के लिए मोदी अगले 100 दिनों में अलग-अलग परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए भौगोलिक रूप से यूपी के कई इलाकों का दौरा कर सकते हैं।
13 Jul 2021 07:00AM,by: Vikash Kumar
पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार के कैबिनेट विस्तार में जगह पाने वाले मंत्रियों को अब अलग-अलग कैबिनेट समितियों में भी जगह दी गई है। सोमवार को इन कैबिनेट समितियों का पुनर्गठन हुआ है, जिनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया, सर्बानंद सोनोवाल और मनसुख मांडविया को जगह दी गई है। राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति में भूपेंद्र यादव, सर्बानंद सोनोवाल और मनसुख मांडविया को जगह दी गई है। इसके अलावा गिरिराज सिंह और स्मृति इरानी भी इस समिति का हिस्सा हैं। इन नेताओं को रामविलास पासवान, रविशंकर प्रसाद और हर्षवर्धन जैसे नेताओं की जगह पर शामिल किया गया है।
13 Jul 2021 07:00AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



