इंडियन आइडल 12 के मंच पर बीते वीकेंड आशा भोसले स्पेशल एपिसोड टेलिकास्ट हुआ। इसमें सभी सिंगर्स ने एवरग्रीन गानों पर शानदार परफॉर्मेंस दी। इसके साथ ही सीजन के टॉप 6 सिंगर्स के नाम का ऐलान भी हो गया है। सबकी परफॉर्मेंस खत्म होने के बाद वो वक्त आया जिसका हर किसी को इंतजार था। इस एपिसोड में सीजन का 9वां एलिमिनेशन हुआ। इस दौरान अरुणिता कांजीलाल को छोड़कर शो के सभी सिंगर्स खतरे में थे। अरुणिता को इस हफ्ते लोगों ने सबसे अधिक वोट्स दिए हैं।
12 Jul 2021 12:56PM,by: Vikash Kumar
अमेरिका के नासा ने अपने वेरिफाइड ट्विटर हैंडल उन प्रतिभागियों की तस्वीर ट्वीट की जिन्हें इस अंतरिक्ष एजेंसी के साथ इंटर्नशिप का मौका मिला है। इन तस्वीरों में भारतीय इंटर्न प्रतिम रॉय की भी तस्वीर है। हालांकि, इस तस्वीर के शेयर होते ही इसकी आलोचना भी शुरू हो गई है। ट्विटर पर यूजर्स दो धड़ों में बंट गए हैं। कुछ लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं तो कुछ ने इसे साइंस का नाश तक बता दिया है। नासा की भारतीय इंटर्न प्रतिभागी की तस्वीर पर ट्वीटर पर बवाल
12 Jul 2021 12:00PM,by: Vikash Kumar
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि अधिकतर सांसदों ने टीके की कम से कम एक खुराक ले ली है. मानसून सत्र के दौरान कोविड-19 से संबंधित सभी नियमों का पालन किया जाएगा. उन्होंने सोमवार को लोकसभा के मानसून सत्र का आधिकारिक ऐलान करते हुए कहा कि मानसून सत्र 19 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा. इसमें 19 बैठक होंगी. सबसे ज्यादा बैठक अभी तक 17वीं लोकसभा के दौरान हुई हैं.
12 Jul 2021 11:06AM,by: Vikash Kumar
भारत में सोमवार को कोरोना वायरस के 37 हजार 154 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद अब देश में कुल केस 3 करोड़ 8 लाख 74 हजार 376 हो गए हैं। अब देश में इलाजरत मरीजों की संख्या कुल मामलों का 1.46 फीसदी है। फिलहाल भारत में कोरोना के 4 लाख 50 हजार 899 ऐक्टिव केस हैं। हालांकि, अभी भी पांच राज्य ऐसे हैं जहां कोरोना के सबसे ज्यादा मामले दर्ज हो रहे हैं। केंद्र सरकार भी इन राज्यों से चिंतित है और अब कोरोना संक्रमण की बढ़ोतरी वाले राज्यों में केंद्रीय टीमें भी रवाना कर दी गई हैं।
12 Jul 2021 10:29AM,by: Vikash Kumar
बिहार की राजनीति को लेकर इन दिनों दिल्ली में हलचल तेज है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद भले ही बिहार ना आए हों, लेकिन वह दिल्ली से ही हर राजनैतिक गतिविधि पर नजरें गड़ाए हैं। राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक और राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यसभा सांसद मनोज झा रविवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से मिले। इस मुलाकात को इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि रजक हालही में चिराग पासवान से मिले थे।
12 Jul 2021 10:29AM,by: Vikash Kumar
वेम्बली स्टेडियम में इंग्लैंड और इटली के बीच चले यूरो कप के फाइनल में इटली टीम की जीत हुई है। इटली ने दूसरी बार यूरो कप का खिताब जीत लिया है। हालांकि इस जोरदार मुकाबले में इंग्लैड ने शुरुआत में ही बढ़ ले ली थी। यूरो 2020 के फाइनल में इटली की टीम ने इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट 3-2 से हराया।
12 Jul 2021 08:24AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


