मुंबई के अल्टामाउंट रोड स्थित पृथ्वी अपार्टमेंट में कई लोगों के कोरोना पॉजिटिव के कई केस सामने आने के बाद इसे सील कर दिया गया है। बता दें, इसी बिल्डिंग में बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी का भी घर है। हालांकि सुनील का पूरा परिवार सुरक्षित है। अभिनेता सुनील शेट्टी की बिल्डिंग हुई सील, सुरक्षाकर्मी तैनात
12 Jul 2021 07:50AM,by: Vikash Kumar
हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। मैक्लोडगंज के पास भागसूनाग में नाले में उफान आने पर सड़क पर पानी का तेज बहाव आग गया जिससे पार्किंग में गाड़ियां बह गईं। कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इस घटना से लोगों से दहशत का माहौल है। जिला कुल्लू में मानसून की पहली मूसलाधार बारिश हुई है। तड़के से हो रही भारी बारिश से जिला का जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। हिमाचल प्रदेश में हुई मूसलाधार बारिश, कई घर क्षतिग्रस्त
12 Jul 2021 07:14AM,by: Vikash Kumar
यूपी की राजधानी लखनऊ से गिरफ़्तार अल क़ायदा के आतंकियों के मामले में नये-नये ख़ुलासे हो रहे हैं. यूपी एटीएस को आतंकियों के पास से कई प्रमुख शहरों के नक्शे बरामद हुए हैं. अयोध्या के राम मंदिर के आसपास की रेकी के नक्शे आतंकियों के पास से मिले हैं. काशी और मथुरा जैसे धार्मिक स्थलों के नक्शे एटीएस को आतंकियों के पास से मिले है. नक्शों में अलग-अलग पॉइंट से चिन्हित किया गया है. टेलीग्राम और वीडियो कॉल व्हाट्सएप कॉल की चैटिंग भी एटीएस के हाथ लगे हैं, जिसके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है. एटीएस ने पिछले 24 घंटों में 10 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है. यूपी के अलग-अलग शहरों में एटीएस की छापेमारी का दौर जारी है.
12 Jul 2021 07:06AM,by: Vikash Kumar
सुपरस्टार रजनीकांत ने रजनी मक्कल मंद्रम के पदाधिकारियों से बातचीत की और इसके बाद राजनीति में कभी ना आने का फैसला लिया है. रजनीकांत ने अपनी पार्टी 'रजनी मक्कल मंद्रम' को खत्म कर दिया है. इसी के साथ रजनीकांत ने कहा है कि वह राजनीति में कदम नहीं रखेंगे. रजनीकांत की ओर बताया गया है कि बनाया गया संगठन अब रजनी रसीगर नरपानी मंदराम के नाम से जनता की भलाई के लिए काम करेगा. रजनीकांत ने किया राजनीति को अलविदा
12 Jul 2021 06:47AM,by: Vikash Kumar
भाजपा में राज्यसभा में सदन का नया नेता चुनने की कवायद शुरू हो गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, उद्योग और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी इस नई भूमिका के प्रबल दावेदार हैं। इनमें पीयूष गोयल अभी सदन में भाजपा के उपनेता हैं। राज्यसभा में नेता का पद थावरचंद गहलोत के राज्यपाल बनने से रिक्त हुआ है।
12 Jul 2021 06:33AM,by: Vikash Kumar
ओडिशा के पुरी में कोरोनोवायरस महामारी के कारण सोमवार को भक्तों के बिना रथ आयोजित की जाएगी. जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने कहा है कि यात्रा का आयोजन कोविड सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करते हुए किया जाएगा. पुरी जगन्नाथ मंदिर के प्रशासक अजय जेना के अनुसार कोविड -19 के लिए निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट लाने वाले सेवकों को ही रथ खींचने में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी.
12 Jul 2021 06:32AM,by: Vikash Kumar
कोविड-19 महामारी के मैनेजमेंट को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हर तरफ तारीफ हो रही है. ऑस्ट्रेलिया के सांसद क्रैग केली ने भी सीएम योगी की तारीफ की है. क्रैग केली को सीएम योगी का काम इतना ज्यादा पसंद आया कि उन्होंने पूछा कि क्या हमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उधार मिल सकते हैं?
12 Jul 2021 05:58AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



