Vikash Kumar

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ योग शिक्षक महासंघ और अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे इस 32 वें दिवस के कार्यक्रम में यामिनी शर्मा व उनके सहयोगी लोकेश वर्मा ने सैकड़ों की संख्या में जुड़े आम-जनमानस, योग डिग्री-डिप्लोमाधरियों, योग साधकों को ऑनलाइन योगाभ्यास करवाया! उन्होंने चकों के जागरण में किन किन योगिक क्रियाओं और आसनों को करना चाहिए, चक्रों का मानव जीवन में क्या प्रभाव है, चक्रों का जागरण कैसे मानव को आध्यात्मिक दिशा में बढ़ने के लिए प्रेरत करते है साथ ही किस तरह चक्रों के जागरण से मनुष्य शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक आदि पक्षों में लाभ प्राप्त करने की दिशा में अग्रसर होता हैं इनका उन्होंने विस्तृत, सरल सहज शब्दों में वर्णन किया! चक्रों का जागरण मूलाधार चक्र से आरम्भ होकर स्वाधिष्ठान चक्र, मणिपुर चक्र, अनाहत चक्र, विशुद्धि चक्र, आज्ञा चक्र और सहस्त्रार चक्र तक पहुंचता है, जिसमे मूलाधार चक्र के जागरण से भय दूर होता है । आप अपनी बातों को दूसरों के सामने निर्भयता से रख पाते हैं । शरीर के निचले हिस्से को स्वस्थ रखने में यह चक्र जिम्मेदार है! स्वाधिष्ठान चक्र काम वासनाओं को नियंत्रित में सहायक है, संतानोत्पत्ति में बाधा उत्पन्न हो रही है तो इस चक्र पर विशेष ध्यान दे कर इसे संयमित कर समस्या का निराकरण किया जा सकता है, मणिपुर चक्र का जागरण आर्थिक क्षेत्र में उन्नति प्रदान कराता है, अनाहत चक्र हृदय सम्बधी विकारों को दूर करता है, दया-करुणा का प्रबल भाव जागृत करता है, विशुद्धि चक्र स्वर को सरस् व मधुर बनाता है, आज्ञा चक्र के जागरण से स्मरण शक्ति बढ़ती है व एकाग्रता आती है और सहस्त्रार चक्र से मनुष्य जीवन को संयमित कर आध्यात्मिक के परम लक्ष्य की प्राप्ति की ओर अग्रसर हो जाता है!

12 Jul 2021 05:58AM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर हमले में प्रेशर फ्यूज का इस्तेमाल किया गया। ड्रोन से गिराए गए आईईडी में प्रेशर फ्यूज का इस्तेमाल संकेत देता है कि आईईडी बनाने में पाकिस्तानी सेना या आईएसआई ने आतंकी संगठन लश्कर ए ताइबा की मदद की। सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों ने बताया कि 27 जून को हुए हमले में निश्चित तौर पर पाकिस्तानी सेना की तकनीकी विशेषज्ञता का इस्तेमाल किया गया है। आईईडी में इस्तेमाल प्रेशर फ्यूज ठीक उसी तरह का है जिस तरह का पाकिस्तानी सेना इस्तेमाल करती है। यह आम तौर पर बारूदी सुरंग, एंटी टैंक सुरंग तथा आईईडी में इस्तेमाल की जाती है। विस्फोट तब होता है जब यह तेज गति के साथ जमीन पर गिरता है या कोई व्यक्ति या वाहन उस पर से गुजरता है। सूत्रों ने बताया कि आईईडी में प्रेशर फ्यूज बम के नाक पर लगाया जाता है ताकि जमीन पर गति से गिरते ही उसमें विस्फोट हो जाए।

12 Jul 2021 03:06AM,
by: Vikash Kumar