पिछले 48 घंटों में ब्लैक फंगस या म्यूकोर्मिकोसिस के कारण नागपुर में 17 लोगों की जान चली गई है, जबकि 51 नए मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र के छह जिलों में संक्रमण के कारण 108 मरीजों की मौत हो गई, जिनमें से अकेले नागपुर में 102 लोगों की मौत हो गई। नागपुर जिले में इस क्षेत्र में ब्लैक फंगस के सबसे अधिक मरीज दर्ज किए गए हैं। जबकि नागपुर डिवीजन ने अब तक कुल 1,325 मामले दर्ज किए हैं, अकेले जिले में 1,122 मामले हैं। नागपुर में रोजाना 20-25 मामले सामने आ रहे हैं।
02 Jun 2021 06:04AM,by: Vikash Kumar
मद्रास उच्च न्यायालय ने युवा दंपतियों को समझाइस देते हुए कहा है कि पति एवं पत्नी को इस बात का अहसास करना चाहिए कि ‘अहंकार’ एवं ‘ असहिष्णुता’ जूते की तरह हैं जिन्हें घर में कदम रखने से पहले बाहर ही छोड़ देना चाहिए, अन्यथा उनके बच्चों को दयनीय जिंदगी से जूझना पड़ेगा।
02 Jun 2021 05:52AM,by: Vikash Kumar
कोरोना संक्रमण फिर एक बार अपनी प्रकोप दिखाने के ताक में है। देश में नए मामलों और मौत की संख्या में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 1 लाख 32 हजार 788 नए कोरोना केस आए और 3207 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं 2 लाख 31 हजार 456 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं.
02 Jun 2021 05:24AM,by: Vikash Kumar
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के नए अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस अरूण कुमार मिश्रा संभालेंगे. वह आज बुधवार को पदभार ग्रहण करेंगे. एनएचआरसी के अध्यक्ष का पद पिछले करीब छह महीने से खाली पड़ा हुआ था. जस्टिस अरूण मिश्रा सुप्रीम कोर्ट से 2 सितंबर 2020 को रिटायर हुए थे
02 Jun 2021 02:40AM,by: Vikash Kumar
इंदौर से बिलासपुर जा रही नर्मदा एक्सप्रेस में एक युवती की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। ट्रेन में सवार अन्य यात्रियों की खून से लथपथ इस युवती पर नजर पड़ी तो पूरे ट्रेन में खलबली मच गई, वहीं पुलिस को भी सूचना दी गई। इसके बाद सीहोर स्टेशन पर ट्रेन को रोककर शव को बाहर निकाला गया और पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
02 Jun 2021 02:33AM,by: Vikash Kumar
सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना के चलते अनाथ हुए बच्चों के लिए पीएम केयर्स फंड की तरफ से घोषित मदद पर जानकारी मांगी है. कोर्ट ने केंद्र से इस बारे में हलफनामा देने के लिए कहा है. कोर्ट ने पिछले हफ्ते राज्यों से इन बच्चों की देखभाल के लिए कहा था. आज की सुनवाई में कोर्ट को यह पता चला कि हाल ही में पीएम केयर्स फंड से भी अनाथ बच्चों की मदद की घोषणा हुई है. इसका विस्तृत ब्यौरा मांगते हुए कोर्ट ने 7 जून को अगली सुनवाई की बात कही.
02 Jun 2021 02:04AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य

