कर्नाटक में विदेश जाने वाले छात्रों और नौकरी करने वाले लोगों के लिए कोरोना टीकाकरण का शुभारंभ कर दिया गया है। टीकाकरण की पुष्टि को भी पासपोर्ट से जोड़ा गया है। कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डॉक्टर सी एन अश्वथ नारायण कोरोना वैक्सीनेशन की जानकारी देते हुए बताया कि इन समूहों के हित को ध्यान में रखते हुए न्यूनतम समय अंतराल में कोविशील्ड की खुराक दी गई है, जिसको 12 सप्ताह से घटाकर 6 सप्ताह से थोड़ा कम कर दिया गया है।
02 Jun 2021 01:33AM,by: Vikash Kumar
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने बैंक शाखाओं की टाइमिंग में बदलाव किया है। एसबीआई ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। बैंक ने अपने ब्रांचों को खोलने और बंद होने के समय में बदलाव करते हुए इसे पहले से दो घंटे के लिए बढ़ा दिया है। यानी अब एसबीआई की शाखाएं 10 बजे सुबह से लेकर शाम के 4 बजे तक खुली रहेंगी।
02 Jun 2021 01:33AM,by: Vikash Kumar
सरकार ने पूर्व पत्रकार स्वपन दासगुप्ता को राज्यसभा में मनोनीत किया है. बता दें कि बीजेपी के टिकट पर स्वपन दासगुप्ता ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में हाथ आजमाया था. हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा. टिकट मिलने के बाद टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने राज्यसभा की सदस्यता पर सवाल उठाए थे. इसके बाद उन्होंने राज्यसभा सदस्य से इस्तीफा दे दिया था.
02 Jun 2021 01:13AM,by: Vikash Kumar
रायपुर : प्रदेश में कोरोना के हालात बेहद गंभीर बनी हुई है। रोजाना आंकड़ों में बढ़ोत्तरी होती जा रही हैं। आज 1,886 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई हैं। वहीं अब सभी जिलों में आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। साथ इसके चलते ही आज 29 लोगो की मौत हुई हैं। राहत भरी खबर है कि 4,471 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए।
01 Jun 2021 04:32PM,by: Vikash Kumar
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप बस्तर जिला प्रशासन द्वारा बस्तर की लोककला, शिल्पकला, संस्कृति, पर्यटन एवं अन्य स्थानीय कलाओं को देश-दुनिया मे पहचान दिलाने नित नये प्रयोग किये जा रहे हैं। वैसे तो बस्तर आर्ट देश-दुनिया मे पहले ही विख्यात है, पर उसका लाभ स्थानीय कलाकारों को कम ही मिल पाता है। बस्तर आर्ट की अन्य राज्यों के साथ-साथ विदेशों में भी जबरदस्त मांग है, पर मार्केटिंग की बारीकियों की जानकारी न होने की वजह से शिल्पकारों को उनकी मेहनत का उचित दाम नहीं मिल पाता है।
01 Jun 2021 02:30PM,by: Vikash Kumar
बोर्ड परीक्षाओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक में अहम फैसला हुआ है. 12वीं को बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई है. इस बैठक में सीबीएसई के चेयरमैन के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रकाश जावड़ेकर भी मौजूद रहे.पीएम मोदी ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है. कोरोना के बीच बच्चों पर तनाव डालना ठीक नहीं है. बताया जा रहा है कि जब परीक्षाएं होंगी तो उसके बारे में अभिभावक को जानकारी दी जाएगी.
01 Jun 2021 02:15PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



