राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति श्री पी.आर. रामचंद्र मेनन ने सेवानिवृत्ति पश्चात् सौजन्य मुलाकात की। राज्यपाल ने उनका शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की।
01 Jun 2021 01:04PM,by: Vikash Kumar
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में परिवहन विभाग की नई सुविधा ‘तुंहर सरकार, तुंहर द्वार' का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस नयी सुविधा के माध्यम से परिवहन विभाग द्वारा प्रदेशवासियों को परिवहन सेवाएं उनके घर के द्वार पर पहुंचकर दी जाएंगी। इन सेवाओं में स्मार्ट कार्ड आधारित ड्रायविंग लायसेंस और रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र से संबंधित 22 परिवहन सेवाएं शामिल हैं। स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदकों एवं वाहन स्वामियों के घर के पते पर इन सेवाओं को पहुंचाया जाएगा। आवेदकों को सेवाएं प्राप्त करने के लिए www.parivahan.gov.in पर आवेदन करना होगा।
01 Jun 2021 01:04PM,by: Vikash Kumar
आईयूएमएल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर केंद्र सरकार द्वारा तीन पड़ोसी देशों के गैर मुस्लिम अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता देने के फैसले को चुनौती दी है। याचिका में उस अधिसूचना को चुनौती दी है जिसमें पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों को नागरिकता के लिए आवेदन देने की इजाजत दी गई है।
01 Jun 2021 11:24AM,by: Vikash Kumar
चीन ने एक ब्लॉगर चाउ जिमिंग को 'शहीदों का अपमान' करने का दोषी करार देते हुए उसे आठ महीने जेल की सजा सुनाई है। ब्लॉगल चाउ जिमिंग ने अपने ब्लॉग के जरिए चीनी सरकार के दावे पर सवाल उठाया था। पिछले साल गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद भारत ने 40 से ज्यादा चीनी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया था, जिसकी पुष्टि रूस की खुफिया एजेंसी ने भी की थी, लेकिन चीन ने घटना के कई महीनों के बाद सिर्फ 4 सैनिकों के मारे जाने की बात कबूली थी। चीन ने ब्लॉगर को सुनाई गई जेल की सजा
01 Jun 2021 10:59AM,by: Vikash Kumar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज शाम बैठक होने वाली है। इस बैठक में कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में चर्चा होने वाली। भारत सरकार के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बैठक में सभी राज्यों और अन्य हितधारकों के साथ व्यापक चर्चा के बाद प्राप्त विकल्पों के बारे में पीएम मोदी को बताया जाएगा। बता दें केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल मंगलवार को कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा के संबंध में अंतिम फैसले की घोषणा करने वाले थे। किंतु तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती होना पड़ा।
01 Jun 2021 10:49AM,by: Vikash Kumar
रामदेव द्वारा एलोपैथी इलाज और डॉक्टरों को लेकर दिए गए बयान पर विवाद तूल पकड़ता जा रहा है. हालांकि इस मामले में योग गुरु सफाई दे चुके हैं, लेकिन डॉक्टर्स संतुष्ट नहीं हैं. जिसके बाद आज देशभर में एलोपैथी डॉक्टर्स के द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है, रामदेव के विरोध में उतरे डॉक्टर : ऐसे किया जा रहा प्रोटेस्ट
01 Jun 2021 09:28AM,by: Vikash Kumar
पंजाब नेशनल बैंक स्कैम केस के आरोपी मेहुल चोकसी के कारण भारत के बाद कैरिबियाई देशों की राजनीति की राजनीति गरम हो गई है। लेकिन हाल ही में एंटीगुआ से लेकर डोमिनिका में घटे घटनाक्रम ने कैरिबियाई देशों की राजनीति को गरमा दिया है। भगोड़े मेहुल चोकसी के कारण कैरिबियाई देशों की राजनीति गरमाई
01 Jun 2021 08:29AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




