गाजियाबाद में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक में दो कार्यकर्ताओं के बीच आपस में मारपीट हो गई। दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। हालत यह हो गई कि एक कार्यकर्ता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पीड़ित कार्यकर्ता की तरफ से थाना सिहानी गेट में तहरीर दी गई है। दूसरी तरफ मामला पार्टी हाईकमान के पास पहुंच गया है। अभी तक इस मामले में पार्टी की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
16 Jul 2021 10:59AM,by: Vikash Kumar
उत्तराखंड के बाद अब कर्नाटक में बदलाव की आहट शुरू हो गई है. येदियुरप्पा मंत्रिमंडल में फेरबदल किए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं. दरअसल, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को दिल्ली बुलाया गया है. येदियुरप्पा आज शाम पांच बजे तक दिल्ली पहुंच जाएंगे. इसके बाद आज शाम या कल वह बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात कर सकते हैं.
16 Jul 2021 10:13AM,by: Vikash Kumar
राजधानी रायपुर में समय समय पर यातायात नियम से लोगो को अवगत कराने के लिए अलग अलग उपाय किए जाते है। यहां तक कि चौक चौराहों पर नियमो के पालन के लिए ट्यून भी बजाया जाता है। वहीं ऑटो रिक्शा चालक सभी नियमो को ताक में रखकर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे है। यह फोटो बबुआ रिपोर्टर द्वारा ली गई है। जिसमे ऑटो चालक बीच रास्ते में ऑटो खड़ा कर सवारी ढूंढ रहा है जिससे आने जाने वाले यात्रियों को परेशानी झेलना पड़ रहा।
16 Jul 2021 10:12AM,by: Vikash Kumar
गुरुग्राम के पटौदी स्थित रामलीला मैदान में चार जुलाई को धर्मांतरण को लेकर आयोजित की गई एक महापंचायत में भड़काऊ भाषण देने के मामले में गिरफ्तार किए गए रामभ क्त गोपाल शर्मा की जमानत याचिका गुरुग्राम की अदालत ने खारिज कर दी है। गोपाल शर्मा के वकील ने कहा कि वह जमानत के लिए अब सेशन कोर्ट में अपील करेंगे।
16 Jul 2021 09:45AM,by: Vikash Kumar
अफगानिस्तान के हिंसाग्रस्त कंधार में जारी खून संघर्ष के बीच एक भारतीय पत्रकार की हत्या कर दी गई है। अफगानिस्तान के राजदूत फरीद ममुंडजे ने शुक्रवार को सूचना दी कि कंधार में गुरुवार को भारतीय फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दीकी की कवरेज के दौरान हत्या कर दी गई। वह कंधार में अफगान सुरक्षा बलों के साथ वहां के हालातों की रिपोर्टिंग कर रहे थे। समाचार एजेंसी रॉयटर्स से जुड़े फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दीकी पुलित्जर पुरस्कार विजेता थे। इससे पहले 13 जुलाई को भी भी दानिश पर हमला हुआ था, जिसमें वह बाल-बाल बचे थे।
16 Jul 2021 09:42AM,by: Vikash Kumar
कोरोना के बीच कांवड़ यात्रा को लेकर सस्पेंस अभी तक बना हुआ है। उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जानकारी दी है कि प्रदेश में कांवड़ यात्रा पर पूरी तरह रोक नहीं रहेगी, सांकेतिक रूप से कांवड़ यात्रा जारी रहेगी। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार से कहा कि वह सीमित संख्या में तीर्थयात्रियों के साथ राज्य के अंदर कांवड़ यात्रा की अनुमति देने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करे। साथ ही राज्य में कांवड़ियों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने पर विचार करे। सरकार को इसपर सोमवार तक जवाब देना होगा।
16 Jul 2021 09:42AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




