पंजाब में चुनाव को लेकर शिरोमिण अकाली दल ने बड़ा ऐलान किया है। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने गुरुवार को यह घोषणा की कि अगर उनकी पार्टी पंजाब में सत्ता में आती है तो यहां दो डेप्युटी सीएम बनाए जाएंगे। इनमें से एक पंजाबी हिंदू होगा और दूसरा डेप्युटी चीफ मिनिस्टर दलित समुदाय से होगा। उन्होंने कहा कि इससे शिरोमणि अकाली दल और बसपा के गठबंधन का सही प्रतिनिधित्व होगा। साथ ही यह पंजाबी एकता, शांति और सांप्रदायिक सद्भाव का भी प्रतीक होगा। गौरतलब है कि शिरोमणि अकाली दल ने यहां पर बहुजन समाज पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की घोषणा की है।
15 Jul 2021 05:22PM,by: Vikash Kumar
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी तैयारी में जुट गए हैं। वह मुरादाबाद-संभल दौरे पर पहुंचे जहां उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। इसी दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने खुद को लैला और सीएम योगी आदित्यनाथ को मजनू बताया।
15 Jul 2021 05:22PM,by: Vikash Kumar
ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर विक्रम वेधा रीमेक पर कुछ दिनों पहले ही आधिकारिक मुहर लगी है। इस फिल्म के साथ इनका नाम काफी समय से जुड़ रहा था लेकिन अब साफ हो गया है कि ये विक्रम वेधा रीमेक में नजर आएंगे। फिल्म को 30 सितम्बर के दिन रिलीज करने की प्लानिंग है, जिस कारण मेकर्स इसे जल्द से जल्द शुरू करना चाहते हैं। फिल्म से सामने आई ताजा रिपोर्ट की मानें तो ऋतिक रोशन और सैफ अली खान के बाद इस फिल्म में एक और स्टार की एंट्री हो गई है। अदाकारा राधिका आप्टे फिल्म विक्रम वेधा रीमेक में वकील का किरदार निभाती दिखेंगी। यह किरदार काफी अहम है, जिस कारण मेकर्स ने राधिका आप्टे पर भरोसा जताया है, जो अपनी शानदार परफॉर्मेंसेज के लिए जानी जाती हैं।
15 Jul 2021 05:21PM,by: Vikash Kumar
गूगल भारत में एक नया क्लाउड क्षेत्र लॉन्च करने के लिए तैयार है, जो संगठनों को डिजिटल रूप से बदलने और घर के करीब नवाचार में तेजी लाने में सक्षम बनाएगा, क्योंकि देश डिजिटल-फस्र्ट भविष्य की ओर अपना अगला कदम उठा रहा है. अल्फाबेट और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और थॉमस कुरियन, गूगल क्लाउड के सीईओ, अन्य प्रमुख तकनीकी नेताओं के साथ आधिकारिक तौर पर आज 15 जुलाई को दूसरे भारत जीसीपी क्षेत्र की घोषणा करेंगे.
15 Jul 2021 05:20PM,by: Vikash Kumar
जम्मू-कश्मीर की बांदीपोरा पुलिस, 14 आरआर और 3 बीएन सीआरपीएफ ने लश्कर संगठन के तीन आतंकियों के सहयोगियों को गिरफ्तार किया। जिनसे उन्होंने गोला-बारूद, नकली सिम कार्ड, नकली दस्तावेज और अन्य आपत्तिजनक सामग्री के साथ एक पिस्तौल बरामद की। गिरफ्तार व्यक्तियों में सुहैब अह मलिक, एजाज आह नजर और तौसीफ आह शेख शामिल हैं।
15 Jul 2021 05:20PM,by: Vikash Kumar
देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। हालत ये है कि देश के कई राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच चुकी है। ईंधन की बढ़ती कीमतों के कारण सीएनजी कारों की मांग में भी तेजी देखी जा रही है। यूं तो बाजार में कई कंपनियों की सीएनजी कारें मौजूद हैं, लेकिन यहां हम आपको बताएंगे कुछ नई सीएनजी कारों के बारे में जिन्हें इस साल लॉन्च किया जाएगा। अगर आप नई सीएनजी कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो इन कारों के लिए थोड़ा इंतजार कर सकते हैं। आइये जानते हैं...
15 Jul 2021 05:20PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


