Vikash Kumar

Generic placeholder image

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपने पहले मानव युक्त अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ की दिशा में एक और कामयाबी हसिल की है। लिक्विड प्रोपलेंट विकास इंजन का लंबी अवधि वाला हॉट टेस्ट तीसरी बार सफलता पूर्वक करके इसरो ने लंबी छलांग लगाई है। अभियान के लिए बेहद जरूरी इस इंजन का परीक्षण 14 जुलाई को किया गया। तमिलनाडु के महेंद्रगिरि स्थित इसरो प्रोपल्शन कांप्लेक्स (आईपीआरसी) के इंजन टेस्ट सुविधा केंद्र में यह परीक्षण किया गया। इसके तहत इंजन को 240 सेकंड के लिए फायर किया गया। परीक्षण के दौरान इंजन हर कसौटी पर खरा उतरा। गगनयान मिशन के तहत जीएसएलवी एमके-3 यानी मार्क-3 के जरिये अंतरिक्ष यान को प्रक्षेपित किया जाएगा।

16 Jul 2021 09:15AM,
by: Vikash Kumar