रजिस्टार जनरल छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बिलासपुर श्री दीपक कुमार तिवारी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा आयोजित की जाने वाली जिला न्यायाधीश सीधी भर्ती परीक्षा 2020 हेतु योग्य एवं अयोग्य उम्मीद्वारों की सूचियां छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के वेबसाईट https://highcourt.cg.gov.in/ पर उपलब्ध कराई जा चुकी है।
15 Jul 2021 12:29PM,by: Vikash Kumar
देश की प्रमुख कार निर्माता मारुति सुजुकी 18,000 करोड़ रुपये के निवेश से हरियाणा में नया प्लांट स्थापित करनी की तैयारी कर रही है। कंपनी इस प्लांट में सालाना 10 लाख यूनिट वाहनों का निर्माण करेगी। प्रस्तावित योजना के अनुसार यह प्लांट 1,000 एकड़ में फैला होगा जो गुरुग्राम स्थित कंपनी के पुराने प्लांट की जगह लेगा।
15 Jul 2021 12:01PM,by: Vikash Kumar
ऐसा कहा जाता है कि एक तस्वीर हजार शब्दों के बराबर होती है। लोगों को एक तस्वीर जो जानकारी दे सकती है, शायद हजार शब्द भी वो काम न कर पाएं। अदाकारा किम शर्मा की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर इन दिनों वायरल हो रही हैं, जिनसे पता चलता है कि उनका दिल टेनिस प्लेयर लियेंडर पेस पर आ गया है। ये दोनों इन दिनों डेट कर रहे हैं और गोवा में रोमांटिक पल बिता रहे हैं। किम शर्मा और लियंडर पेस इन तस्वीरों में साथ में लंच करते और रोमांटिक पोज देते दिख रहे हैं।
15 Jul 2021 11:28AM,by: Vikash Kumar
फरार सीनियर आईपीएस और निलंबित एडीजी जीपी सिंह की तलाश रायपुर पुलिस ने तेज कर दी है. पुलिस टीम तलाशी लेने जीपी सिंह के घर पहुंची है. पुलिस घर से कंप्यूटर समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की तलाशी लेगी. पुलिस की आधा दर्जन टीम जीपी सिंह के सरकारी आवास पहुंची है. इसमें महिला पुलिस भी शामिल हैं. वहीं जीपी सिंह के कई रिश्तेदारों पर भी पुलिस नजर रखे हुई है. जीपी की तलाश में एक हाई लेवल मीटिंग भी रखी गई थी. ये मीटिंग सिविल लाइन स्थित कंट्रोल रूम के C4 में हुई.
15 Jul 2021 10:45AM,by: Vikash Kumar
इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सॉल्यूशन प्रदाता, मैजेंटा ग्रुप ने आज नवी मुंबई, महाराष्ट्र में अपने सबसे बड़े सार्वजनिक इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। कंपनी का दावा है कि यह भारत का सबसे बड़ा सार्वजनिक ईवी चार्जिंग स्टेशन है। इस सुविधा का उद्घाटन राज्य के उद्योग और खनन मंत्री सुभाष देसाई ने किया।
15 Jul 2021 10:29AM,by: Vikash Kumar
पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी पहुंच चुके हैं और बीएचयू के मैदान से उन्होंने हर हर महादेव के नारे के साथ अपनी वाराणसी यात्रा का शुभारंभ किया. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने 186 करोड़ की लागत से बने 'रुद्राक्ष' कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन किया. वहीं पीएम मोदी फिलहाल एक बीएचयू मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. बता दें कि काशी के लोगों को वह 1500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देने वाले हैं. अपने संसदीय क्षेत्र में पीएम नरेंद्र मोदी 5-6 घंटे रुकेंगे.
15 Jul 2021 10:22AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



