Vikash Kumar

Generic placeholder image

रीमेक फिल्मों में सबसे बड़ी दिक्कत ये होती है कि इन फिल्मों को कड़ी तुलना की अग्निपरीक्षा से गुजरना पड़ता है। मुख्य सितारों की एक्टिंग से लेकर फिल्म के तकनीकी मुद्दों तक, हर पहलू पर लोगों की नजर रहती है। ऐसा ही कुछ वेंकटेश और प्रिया मणि राज स्टारर फिल्म नरप्पा के साथ हो रहा है। ये फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई धनुष स्टारर फिल्म असुरन की तेलुगु रीमेक है। बेस्ट एक्टर और बेस्ट फिल्म (तमिल) कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड हासिल कर चुकी इस फिल्म को अब तेलुगु में रीक्रिएट किया जा रहा है। धनुष के किरदार में नजर आ रहे तेलुगु स्टार वेंकटेश और प्रिया मणि राज स्टारर की फिल्म नरप्पा का दमदार ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। क्या ये ट्रेलर धनुष की असुरन पर भारी पड़ता दिखता है या फिर कहीं कमी रह गई है।

14 Jul 2021 06:06PM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री और पटौदी खानदान की बहू करीना कपूर खान की किताब को लेकर अब एक ईसाई संगठन ने अपनी शिकायत दर्ज कराई है। ईसाई संगठन ने करीना कपूर की किताब के टाइटल को लेकर आपत्ति जताई है। अभिनेत्री ने बीते शुक्रवार (9 जुलाई, 2020) को अपनी किताब लॉन्च की थी। इस किताब का टाइटल 'Pregnancy Bible' है। किताब के नाम को लेकर अब महाराष्ट्र के बीड में एक ईसाई संगठन ने थाने में करीना कपूर और 2 अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। संगठन का आरोप है कि अभिनेत्री की किताब के टाइटल से उनकी तथा उनके समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्पा ओमेगा क्रिश्चन महासंघ के अध्यक्ष आशीष शिंदे ने इस किताब के नाम पर आपत्ति जताते हुए शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

14 Jul 2021 06:06PM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

कोरोना संकट और महंगाई की बढ़ती मार के बीच राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। बुधवार को यहां अशोक गहलोत सरकार ने राजस्थान सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी करने का ऐलान किया है। राज्य सरकार की तरफ से यह भी बताया गया है कि महंगाई भत्ते की नई दर 1 जुलाई 2021 से मान्य होगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक ट्वीट कर जानकारी दी है कि 'राजस्थान सरकार के कर्मचारियों एवं पेंशनर्स का महंगाई भत्ता 17% से बढ़ाकर 28% करने का निर्णय किया है। 1 जुलाई 2021 से महंगाई भत्ते की यह दर मान्य होगी। कोविड की कठिन परिस्थितियों के बावजूद कर्मचारियों को संबल देने हेतु इस फैसले पर राज्य सरकार लगभग 4000 करोड़ रु सालाना व्यय करेगी।'

14 Jul 2021 06:06PM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

भारतीय स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने काउंटी चैम्पियनशिप में सरे के लिए खेलते हुए एक और कमाल कर दिया है। अनुभवी स्पिनर ने इंग्लिश काउंटी में समरसेट के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए ओवल में केवल 15 ही ओवर में 27 रन देकर छह विकेट चटका डाले। इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए अश्विन ने काउंटी चैम्पियनशिप में खेलने का फैसला लिया और इस प्रदर्शन ने अंग्रेजो के होश उड़ा दिए हैं। उन्होंने हालांकि समरसेट ने बुधवार को लंच के समय तक 13 ओवर में 23 रन देकर पांच विकेट अपने नाम कर लिए थे और लंच के बाद उन्होंने एक और विकेट झटक कर अपने छह विकेट पूरे कर लिए।

14 Jul 2021 06:06PM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के अध्ययन के लिए राजस्थान सरकार के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बुधवार को नया रायपुर मंत्रालय महानदी भवन पहुंचे। मंत्रालय में कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग की सचिव डॉ. एम.गीता, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव आर. प्रसन्ना और गोधन न्याय योजना के नोडल अधिकारी एवं विशेष सचिव डॉ. एस. भारतीदासन ने राजस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों को योजना के संचालन के विषय में विस्तार से जानकारी दी। राजस्थान से पहुंचे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों में सचिव पंचायती राज विभाग मंजू राजपाल, सचिव पशुपालन विभाग डॉ. आरूषि मलिक, निदेशक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण विश्वमोहन शर्मा,मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद डूंगरपुर डॉ. अंजली राजोरिया, जिला परिषद जोधपुर इंद्रजीत यादव, जिला परिषद जयपुर पूजा कुमारी पार्थ, जिला परिषद अलवर जसमीत सिंह संधु, जिला परिषद झालावाढ़ श्रीनिधि बीटी, जिला परिषद पाली श्वेता चौहान, जिला परिषद अजमेर गौरव सैनी, जिला परिषद टोक डॉ. सौम्या झा, अतिरिक्त निदेशक गो-पालन विभाग डॉ. लाल सिंह, प्रभारी अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण पराग चौधरी और राजस्थान सरकार गोबर-धन परियोजना के नोडल अधिकारी विजय कुमार शर्मा पहुंचे। राजस्थान के वरिष्ठ अधिकारी 16 जुलाई तक छत्तीसगढ़ में गोधन न्याय योजना के संचालन का अध्ययन करेंगे।

14 Jul 2021 04:59PM,
by: Vikash Kumar