Vikash Kumar

Generic placeholder image

कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देषानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर एस सिंह एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. शषि तिर्की के मार्गदर्षन में एन.पी.सी.डी.सी.एस. कार्यक्रम अंतर्गत निःषुल्क कैंसर स्क्रींिनंग कैंम्प का आयोजन जिला चिकित्सालय में 16 जुलाई 2021 को प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 03ः00 तक किया जाना है जिसमें समस्त कैंसर संभावित मरीजों की जॉच एवं उपचार प्रषिक्षित चिकित्सकों एवं स्टॉफ नर्सों के द्वारा किया जायेगा। कैंसर कैम्प में समस्त पुरूष एवं महिला जिनकी उम्र 30 वर्ष से अधिक है, उनका ब्लड प्रेसर एवं ब्लड सुगर की जॉच निःषुल्क की जावेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि कोविड-19 प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करते हुये अधिक से अधिक मरीज सम्मिलित होकर कैंम्प का लाभ ले सकते है।

14 Jul 2021 03:48PM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जिले के सभी स्वास्थ्य अमला की बैठक ली। बैठक में उन्होंने सभी चिकित्सीय व्यवस्था की जानकारी लेते हुए दवाई की उपलब्धता, पानी, बिजली, जर्जर भवन, संस्थागत प्रसव से अवगत हुए तथा कोरोना के तीसरी लहर की संभावनाओं को देखते हुए सभी स्वास्थ्य अमला को दवाई की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। ऑक्सीजन बेड, ऑक्सीजन कन्सनट्रेटर की व्यववस्था समय रहते करने के निर्देश दिये। उन्होंने सुपोषण योजना अंतर्गत कुपोषण एवं सुपोषण बच्चों की जानकारी ली तथा 0-6 वर्ष के सभी बच्चों की हिमोग्लोबिन जांच कराने के निर्देश दिये। उन्होंने डॉक्टरों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य केन्द्र में समय में आने-जाने की जानकारी लेकर समय में आने-जाने के निर्देश दिये।

14 Jul 2021 03:48PM,
by: Vikash Kumar
Generic placeholder image

एकीकृत बाल विकास परियोजना बिल्हा अंतर्गत ग्राम पंचायत मुरकुटा केन्द्र क्र 02 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के एक पद एवं ग्राम कुआंपाली में आंगनबाड़ी सहायिका के एक पद के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। आवेदन पत्र 22 जुलाई 2021 तक जमा किया जा सकता है। जिस ग्राम के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है आवेदक को उसी ग्राम या नगर की निवासी होना चाहिए। निर्धारित आवेदन प्रारूप में शैक्षणिक योग्यता हेतु ग्रेडिंग मान्य नहीं किया जाएगा। निर्धारित पूर्णांक, प्राप्तांक, अंकसूची मान्य किया जाएगा। इच्छुक आवेदक अपना आवेदन परियोजना कार्यालय बिल्हा में 22 जुलाई शाम 5ः30 तक सीधे कार्यालय में या पंजीकृत डाक से भेज सकते है।

14 Jul 2021 03:48PM,
by: Vikash Kumar