भारत ने देश में कथित नस्लीय भेदभाव पर UN समिति की रिपोर्ट में की गई उन टिप्पणियों को खारिज कर दिया, जिन्हें उसने "राजनीति से प्रेरित" और "बेहद दुर्भावनापूर्ण" बताया। भारत का कहना है कि इन टिप्पणियों में बिना किसी ठोस आधार के व्यापक और सामान्य बातें कही गई हैं और बेबुनियाद आरोप लगाए गए हैं।
26 Aug 2026 10:01AM,by: Babuaa Desk
कनाडा में छिपे भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने एक सनसनीखेज लीक ऑडियो क्लिप में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की बात कबूल कर ली है। साल 2023 में कनाडा के सरे (Surrey) शहर के एक गुरुद्वारे के बाहर हुई निज्जर की हत्या ने भारत और कनाडाई सरकारों के बीच अब तक के सबसे गंभीर राजनयिक विवाद को जन्म दिया था। मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ के इस नए कबूलनामे ने अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों के बीच हड़कंप मचा दिया है।
23 Aug 2026 04:35AM,by: Babuaa Desk
भारत सरकार 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के मामले में डिप्लोमैटिक चैनलों के ज़रिए पाकिस्तान के आतंकवादी नेता हाफ़िज़ सईद के लिए इस्लामाबाद कोर्ट समन भेजेगी NDTV की खबर के अनुसार। यह कदम कानूनी कार्रवाई के लिए ज़रूरी है क्योंकि भारत यह रिकॉर्ड में रखना चाहता है कि आरोपी को कोर्ट में पेश होने और अपना पक्ष रखने का पूरा मौका दिया गया था l
22 Aug 2026 05:46PM,by: Babuaa Desk
बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान की प्रस्तावित भारत यात्रा को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। राष्ट्रपति भवन ने उनकी संभावित यात्रा से संबंधित एक नोटिस जारी करने के बाद उसे वापस ले लिया। वहीं, तारिक रहमान के कार्यालय ने भी कहा है कि भारत यात्रा को लेकर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। दोनों देशों के बीच राजनयिक बातचीत जारी है और यात्रा की तारीख को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
22 Aug 2026 05:45AM,by: Babuaa Desk
भारत ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रतिबंध लगाने की मांग करने वाले अमेरिकी आयोग USCIRF को करारा जवाब देते हुए उसे 'पक्षपाती' और 'अविश्वसनीय' करार दिया है। विदेश मंत्रालय ने साफ किया कि इस संस्था का भारत के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण एजेंडा चलाने का पुराना इतिहास रहा है।
22 Aug 2026 01:29AM,by: Babuaa Desk
नई दिल्ली में आयोजित द्विपक्षीय रक्षा वार्ता के दौरान भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके जापानी समकक्ष शिंजीरो कोइज़ुमी ने एक ऐतिहासिक 'समुद्री सुरक्षा समझौते' पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसका मुख्य उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में 'फ्री एंड ओपन' समुद्री व्यवस्था को बनाए रखना और दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच रणनीतिक व परिचालन सहयोग को गहरा करना है। भारत और जापान ने समुद्री सुरक्षा समझौते पर लगाई मुहर
20 Aug 2026 11:28AM,by: Babuaa Desk
भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर आज जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के दो दिन के दौरे पर श्रीनगर पहुंच रहे हैं। सर्जियो गोर पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर और जून 2020 में पूर्वी लद्दाख में गलवान घाटी में हुई झड़पों के बाद कश्मीर का दौरा करने वाले पहले अमेरिकी डिप्लोमैट हैं।
19 Aug 2026 05:47AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









