12 Jan 2021

Generic placeholder image

कोरोना वैक्‍सीन का इंतजार अब खत्‍म होने का है। अब कोरोना वैक्सीन विभिन्न राज्यों में पहुंचने लगी है। राज्य की राजधानी से जिला मुख्यालय भेजी जाएगी या फिर उससे भी आगे ब्लॉक और पंचायत स्तर पर वैक्‍सीन जाएगी। 16 जनवरी से देश में टीकाकरण अभियान शुरू होगा। सबसे पहले स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर को वैक्‍सीन लगाई जाएगी। बता दें कि पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से मंगलवार को देश के 13 शहरों में वैक्सीन सप्लाई का सिलसिला शुरू हुआ है। जहां वैक्‍सीन भेजी गई, उनमें दिल्‍ली, लखनऊ, पटना, चेन्नई, कोलकाता, गुवाहाटी, शिलांग, अहमदाबाद, हैदराबाद, विजयवाड़ा, भुवनेश्‍वर, बेंगलुरुऔर चंडीगढ़ शामिल हैं।

12 Jan 2021 12:04PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

दुर्ग - भाजपा के जिला और मंडल अध्यक्ष के बाद अब कार्यकारिणी में नियुक्तियों को लेकर भी गुटबाजी के आसार दिख रहे हैं। इसी के चलते सोमवार को जिला कार्यकारिणी की घोषणा टाल दी गई। जिला अध्यक्ष डॉ शिवकुमार तमेर ने हालांकि गुटीय असंतोष जैसी स्थिति को सीधे तौर पर खारिज कर दिया, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि 13 से 22 जनवरी के बीच प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन को देखते हुए इसे टाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि 22 के बाद जिला और उसके बाद मंडलों के कार्यकारिणी की घोषणा की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मीडिया के सामने करने वाले थे कार्यकारिणी की घोषणा जिला अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार तमेर ने सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय में मीडिया के सामने अपने कार्यकारिणी की घोषणा करने वाले थे। इसके लिए प्रेस कांफ्रेंस भी बुला ली गई थी, लेकिन ऐन मौके पर कार्यकारिणी की घोषणा टाल दी गई। इसकी जगह जिला अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस दौरान सवालों के जवाब में उन्होंने स्वीकार किया कि प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन को सफल बनाने व अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोडऩ़े की मंशा से फिलहाल कार्यकारिणी को घोषणा टाल दी गई है। हालांकि उन्होंने कार्यकारिणी की घोषणा होने पर भी किसी तरह के असंतोष की संभावना को भी खारिज किया। प्रेस क्रांफेंस में पूर्व जिला अध्यक्ष ऊषा टावरी, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, लोकसभा मीडिया प्रभारी सतीश समर्थ, भायुमो नेता राजा महोबिया, गौरव शर्मा भी मौजूद थे। भाजपा में गुटबाजी और असंतोष की लहर

12 Jan 2021 08:04AM,
by: Imran Khan