12 Jan 2021
रायपुर : खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में धान खरीदी हेतु छत्तीसगढ़ में बारदानों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। राज्य में अनुमानित धान उपार्जन 89.00 लाख मे. टन हेतु लगभग 4.45 लाख गठान बारदानों की आवश्यकता संभावित है। वर्तमान में लगभग 67.35 लाख मे. टन धान का उपार्जन किया जा चुका है। 89 लाख मे. टन धान के अनुमानित उपार्जन के विरूद्ध लगभग 21.65 लाख मे. टन का उपार्जन किया जाना शेष है। शेष धान के उपार्जन हेतु लगभग 1.08 लाख गठान बारदानों की आवश्यकता होगी। जिसके विरूद्ध वर्तमान स्थिति में लगभग 53 हजार गठान बारदाने उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त कस्टम मिलिंग हेतु धान के उठाव से लगभग 35 हजार गठान मिलर बारदानें प्राप्त होने हैं। वर्तमान में धान के उठाव से लगभग 10 से 12 हजार गठान मिलर बारदाने प्रति सप्ताह प्राप्त हो रहे हैं, अतः धान खरीदी की शेष अवधि में 35 हजार गठान मिलर बारदाने प्राप्त होने की पूर्ण सम्भावना हैं। साथ ही लगभग 10 हजार गठान एचडीपीई/पीपी बारदानों की नवीन आपूर्ति भी होनी हैं। वर्तमान में लगभग 5 हजार गठान एचडीपीई/पीपी बारदाने प्रति सप्ताह प्राप्त हो रहे हैं, अतः धान खरीदी की शेष अवधि में 10 हजार गठान एचडीपीई/पीपी बारदाने प्राप्त होने की पूर्ण सम्भावना हैं। धान खरीदी हेतु बारदानों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है सुनिश्चित
12 Jan 2021 08:02AM,by: Thaneshwar sahu
टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, जिन्होंने सिडनी टेस्ट के दिन 3 पर बल्लेबाजी के दौरान अपने अंगूठे को तोड़ दिया था, की सर्जरी हुई है। 32 वर्षीय ने सर्जरी के बाद खुद की एक तस्वीर साझा करने के लिए ट्विटर पर लिया और लिखा, "थोड़ी देर के लिए कार्रवाई। सर्जरी पूरी हो गई। लेकिन जल्द ही धमाके के साथ वापसी होगी।" जडेजा ने टेस्ट सीरीज में सात विकेट लिए।
12 Jan 2021 07:57AM,by: Ashna Ali
रायपुर - छत्तीसगढ़ खेल कांग्रेस के तत्वावधान में स्व. इंदरचंद धाड़ीवाल स्मृति कांग्रेस कॉरपोरेट लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवे दिन प्रथम चरण के 3 मैच खेले गए, आयोजक खेल कांग्रेस के अध्यक्ष प्रवीण जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि दिन का पहला मैच जय अंबे 11 और ऋषभ बिल्डर्स के बीच खेला गया, टॉस जीतकर ऋषभ बिल्डर्स ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया।पहले बल्लेबाजी करने उतरी जय अंबे निर्धारित 10 ओवरों में 7 विकेट खोकर केवल 65 रन ही बना सकी। जवाब में उतरी ऋषभ बिल्डर्स ने यह लक्ष्य 5 ओवरों में ही प्राप्त कर लिया और यह मैच 10 विकेटों से जीत लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच निलेश रहे जिन्होंने 18 गेंदों पर 41 रन बनाये। दिन का दूसरा मैच एंटी करप्शन ब्यूरो और सीजी डायल 112 के मध्य खेला गया,टॉस जीतकर एंटी करप्शन ब्यूरो ने क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया, पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीजी डायल 112 के बल्लेबाजों ने 6 विकेट खोकर 10 ओवरों में 123 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिसमें सर्वाधिक स्कोर आतिश का रहा इन्होंने 9 गेंदों पर 26 रन बनाए, लक्ष्य का पीछा करने उतरी एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम केवल 63 रन ही बना सकी, इस मैच के मैन ऑफ द मैच आतिश को चुना गया। दिन का तीसरा व अंतिम मैच रायपुर मेयर 11 और रायपुर पुलिस रेंज की टीमों के मध्य खेला गया, मेयर 11 के कप्तान महापौर एजाज ढेबर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और निर्धारित 10 ओवरों में 7 विकेट खोकर टूर्नामेंट का सर्वाधिक स्कोर 146 रन बनाए, जिसमें इरफान ने 6 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 25 गेंदों पर शानदार 71 रनों की आतिशी पारी खेली, महापौर एजाज ढेबर ने भी गेंदबाजी में 2 विकेट झटके, लक्ष्य का पीछा करने उतरी रायपुर सुपर कॉप्स की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 113 रन ही बना सकी। इरफान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
12 Jan 2021 07:57AM,by: Imran Khan
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद असलम खान ने बताया कि हज-2021 के लिए अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा हिन्दुस्तान से जाने वाली हज यात्रियों की चिकित्सा सहायता के लिए भेजे जाने वाली मेडिकल टीम हेतु प्रतिनियुक्ति पर राज्यों में कार्यरत शासकीय मुस्लिम एैलोपैथिक डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टॉफ से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक आवेदक अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की वेबसाईट www.haj.nic.in/deputation में उपलब्ध ऑनलाईन आवेदन भर सकते हैं। ऑनलाईन आवेदन पूर्ण करने के बाद उसकी मूल प्रति संबंधित विभाग के माध्यम से अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार को सहपत्र के साथ भेजा जाए। प्रतिनियुक्ति की अवधि 2 से 3 माह की होगी। ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित करने की अंतिम तिथि 5 फरवरी निर्धारित है।
12 Jan 2021 07:33AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ !मुख्यमन्त्री भूपेश बघेल को जान से मारने की धमकी मिली है। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को भी जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने बताया कि सिविल लाइन नगर पुलिस अधीक्षक को फोन पर धमकी मिलने के बाद से मामला सामने आया है। बता दें कि 11 जनवरी को दोपहर करीब 3:30 बजे CSP सिविल लाइन नसर सिद्दीकी के सरकारी मोबाइल नंबर पर अज्ञात मोबाइल नंबर से टेक्स्ट मैसेज आया। मैसेज में 24 घंटे के भीतर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को जान से मारने की बात लिखी हुई थी। इस पूरे मामले की शिकायत CSP सिविल लाइन ने थाना में दर्ज कराई है। CSP ने बताया की उक्त आरोपी मोबाइल धारक का नंबर उनके मोबाइल पर सेव नही है , ट्रूकॉलर पर आरोपी का नाम मनीष झाबक दिखाई पड़ रहा है। आरोपी मोबाइल धारक के खिलाफ IPC की धारा 506,507 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी ने CSP को धमकी भरा मैसेज भेज घटना को अंजाम देने की बात कही है, साथ ही CSP को जो बन पड़े वो कर लो कि भी धमकी दी है। पुलिस ने धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी का नाम मनीष छबाक है। लक्ष्मी नगर रायपुर का रहने वाला है। पूर्व में भी राष्ट्रपति और SC के चीफ जस्टिस को भी जान से मारने की धमकी दे चुका है।
12 Jan 2021 07:00AM,by: Imran Khan
रायपुर:राज्य में कोरोना वैक्सीनेशन की सभी तैयारियां हो चुकी हैं। प्रथम चरण में 2.67 लाख हंेल्थ केयर वर्कर को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए पूरे राज्य में 99 वैक्सीनेशन केन्द्र चिंहाकिंत किए हैं। इस संबंध में जानकारी देने के लिए आज राष्टीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डाॅ प्रियंका शुक्ला ने मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद किया और वैक्सीनेशन सेे संबंधित जानकारी साझा की। उन्होने बताया कि वैक्सीनेशन केन्द्र राज्य के मेडिकल कालेजों,जिला अस्पतालों, कुछ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों और निजी अस्पतालों में स्थापित किए गए हैं।
12 Jan 2021 05:33AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की टीम द्वारा सतत रूप से चलाए जा रहे अभियान के तहत गत दिवस 10 जनवरी को गरियाबंद वनमण्डल के अंतर्गत एक बड़ी कार्रवाई की गई। संयुक्त वन प्रबंधन समिति पोटिया की सजगता और सहयोग से टीम द्वारा ग्राम पोटिया में 42 नग चिरान व साल लकड़ी के चौखट सहित एक पिकअप वाहन को मौके पर पकड़ लिया गया। इसमें आरोपी वाहन चालक के खिलाफ वन अपराध के प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही साल चिरान के अवैध परिवहन वाले एक निजी वाहन टाटा गोल्ड वाहन क्रमांक सीजी 23 एच 6927 को जप्त कर उसकी राजसात की कार्रवाई जारी है। इसमें जप्त चिरान का अनुमानित मूल्य 50 हजार रूपए है। यह कार्रवाई मुख्य वन संरक्षक जे.आर. नायक के मागदर्शन तथा वनमण्डलाधिकारी गरियाबंद मयंक अग्रवाल के निर्देशानुसार गठित विभागीय टीम द्वारा की गई। आरोपियों के खिलाफ वन अपराध प्रकरण कायम करने में अशोक कुमार सिन्हा, कुलेश्वर कंवर, रेखराम ठाकुर, रज्जू ध्रुव, रवि कुमार ध्रुव आदि का कार्य सराहनीय रहा।
12 Jan 2021 05:32AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







