12 Jan 2021
तमिलनाडु सरकार ने मंगलवार को 19 जनवरी को कक्षा 10 और 12 के लिए स्कूलों को फिर से खोलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री एडप्पाडी के पलानीस्वामी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि प्रत्येक कक्षा में केवल 25 छात्र होंगे जो सामाजिक दूरी के मानदंडों को बनाए रखेंगे। बयान में कहा गया है कि राज्य का स्वास्थ्य विभाग अपनी प्रतिरक्षा को बढ़ाने के लिए छात्रों को विटामिन और जिंक की गोलियों की आपूर्ति करेगा।
12 Jan 2021 08:04AM,by: Ashna Ali
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को एक बार फिर सरकार को किसानों के मुद्दे पर घेरा। राहुल गांधी। ने ट्वीट कर लिखा, ‘सरकार की सत्याग्रही किसानों को इधर- उधर की बातों में उलझाने की हर कोशिश बेकार है। अन्नदाता सरकार के इरादों को समझता है, उनकी माँग साफ़ है- कृषि- विरोधी क़ानून वापस लो, बस। राहुल का सरकार पर हमला
12 Jan 2021 08:04AM,by: Imran Khan
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भले ही सवा साल का वक्त बाकी हो, लेकिन राजनीतिक दलों की सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लमीन (AIMIM)के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पूर्वांचल में अपनी जमीन मजबूत की कवायद में मंगलवार को आजमगढ़ पहुंच रहे है। ओवैसी के पूर्वांचल के दौरे में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर भी मौजूद रहेंगें। अखिलेश के गढ़ में ओवैसी की दस्तक,
12 Jan 2021 08:04AM,by: Imran Khan
राष्ट्रीय युवा संसद फेस्टिवल को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि समय गुजरता गया। देश आजाद हो गया, लेकिन हम आज भी देखते हैं, स्वामी जी का प्रभाव अब भी उतना ही है। अध्यात्म को लेकर उन्होंने जो कहा, राष्ट्रवाद-राष्ट्रनिर्माण को लेकर उन्होंने जो कहा, जनसेवा-जगसेवा को लेकर उनके विचार आज हमारे मन-मंदिर में उतनी ही तीव्रता से प्रवाहित होते हैं। स्वामी विवेकानंद ने एक और अनमोल उपहार दिया है। ये उपहार है। व्यक्तियों के निर्माण का। संस्थाओं के निर्माण का। इसकी चर्चा बहुत कम ही हो पाती है। स्वामी विवेकानंद ने भारत को उसकी ताकत का एहसास कराया- पीएम मोदी
12 Jan 2021 08:03AM,by: Imran Khan
रायपुर : आगामी 16 जनवरी शनिवार को 11 बजे से आयोजित स्कूल शिक्षा विभाग के पढ़ई तुहर दुआर कार्यक्रम के साप्ताहिक वेबिनार में विशेष अतिथि शिक्षक के रूप में गरियाबंद के एस.पी. भोजराम पटेल बच्चों से रू-ब-रू होंगे। एस.पी. पटेल आई.पी.एस. चयनित होने से पहले शिक्षाकर्मी के पद पर पदस्थ थे। पटेल की रूचि अध्ययन-अध्यापन में शुरू से रही है। एस.पी. पटेल वेबिनार के माध्यम से स्कूली बच्चों को अपने प्रारंभिक जीवन से लेकर शिक्षाकर्मी और आई.पी.एस. बनने के सफर की संघर्ष गाथा बताकर बच्चों को कैरियर निर्माण एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में प्रेरित एवं प्रोत्साहित करेंगे।
12 Jan 2021 08:02AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






